FLASHBACK: ''अक्षय कुमार ने मेरा इस्तेमाल किया और छोड़ दिया, उस धोखे के बाद मैं टूट चुकी थी''
बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार के अफेयर की खबरें 90s में काफी सुर्खियों में रहती थी। शिल्पा शेट्टी से लेकर रवीना टंडन तक.. सबके साथ उनके लिंपअप की कहानियां हैं। लेकिन अक्षय और शिल्पा शेट्टी की लव स्टोरी एक समय पर बॉलीवुड की सबसे चर्चित प्रेम कहानियों में शामिल थी। दोनों की जोड़ी सुपरहिट थी और दर्शक भी इन्हें साथ में देखना पसंद करते थे। लेकिन फिर दोनों का ब्रेकअप हुआ और अक्षय के ट्विकंल खन्ना से शादी कर ली।
शिल्पा शेट्टी अक्षय से काफी प्यार करती थीं, लेकिन अचानक से उन्हें पता चला कि अक्षय उन्हें धोखा दे रहे हैं। जिसके बाद वो टूट सी गईं। साल 2000 में शिल्पा शेट्टी ने एक इंटरव्यू में अक्षय कुमार के साथ अपनी ब्रेक अप की सच्चाई सबसे सामने रखी थी।

इस इंटरव्यू में शिल्पा शेट्टी ने बताया कि अक्षय कुमार जब उनके साथ रिलेशन में थे, दरअसल वह टू टाइमिंग कर रहे थे। उसी वक्त वह ट्विंकल खन्ना को भी डेट कर रहे थे। जब यह बात शिल्पा को पता चली वह हैरान रह गई थीं।


Click it and Unblock the Notifications











