सलमान खान को क्यों सब बुलाते हैं भाई जानिए कैसे बने सबके एक भाईजान
सलमान खान सही मायनों में रक्षाबंधन के ब्रांड एंबैज़डर हैं। अब एक तरफ वो सबके करियर की रक्षा करते दिखाई देते हैं तो दूसरी तरफ पूरा बॉलीवुड उन्हें भाईजान या भाई बुलाता है। लेकिन ऐसे हुआ कैसे इसका किस्सा भी काफी दिलचस्प है जिसका खुलासा सलमान खान ने काफी पहले एक इंटरव्यू में किया।
सलमान ने बताया ऐसा करना मतलब सामने वाला आपको इज़्जत दे रहा है। लेकिन सलमान को सब भाई बोलने लगे इसके पीछे एक इंसान हैं और वो इंसान हैं सोहेल खान। पढ़िए इस इंटरव्यू के कुछ अंश -
सलमान ने एक और इंटरव्यू में बताया कि इंडस्ट्री में हर कोई संजय दत्त को बाबा और मुझे सब भाईजान कहता है। हालांकि मुझे भाई कहना सोहेल ने शुरू किया लेकिन भाईजान संजय ने बना दिया।
केवल संजय की ही गलती है कि आज तक लोग मुझे भाईजान बुलाते हैं। सलमान ने बताया कि संजय ने ऐसा इसलिए किया कि वो सलमान से छोटे लगें और फिर धीरे धीरे जो भी देखता वो उन्हें भाईजान कहने लगा।


Click it and Unblock the Notifications











