शादी के 17 साल बाद मलाइका अरोड़ा ने इस वजह से लिया अरबाज खान से तलाक, बेटे का ऐसा था रिएक्शन
मलाइका अरोड़ा आज 47वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। सुपरमॉडल मलाइका अरोड़ा इन दिनों अर्जुन कपूर को डेट करने को लेकर चर्चा में हैं। मलाइका अरोड़ा ने साल 1998 में सलमान खान के भाई अरबाज खान के साथ शादी की। दोनों की ये शादी कई सालों तक खूबसूरत तरीके से चली लेकिन दोनों ने 2017 में अलग होने का निर्णय लिया। इन खबरों ने मनोरंजन जगत में हंगामा मचा दिया है। फैंस को इन खबरों पर यकीन तक नहीं हुआ।
मलाइका अरोड़ा ने कई दिनों बाद करीना कपूर के चैट शो पर पिछले साल अपने तलाक पर चुप्पी तोड़ी। मलाइका ने कहा उनकी जिंदगी का सबसे कठिन फैसला था ये। बार बार सबने उन्हें टोका लेकिन उन्होंने इस कठिन वक्त में फैसला लिया।
मलाइका ने कहा था कि सबको लग रहा था कि वह बहुत हिम्मती हैं जिन्होंने डिवॉर्स के बाद इतनी आसानी से दोबारा जिंदगी शुरू की। लेकिन उस दौर से गुजरना उनके लिए बहुत कठिन हुआ। उन्होंने बताया कि जब आप शादी में खुश न हो तो आपको गरिमा और हिम्मत के साथ फैसला लेना पड़ता है।


Click it and Unblock the Notifications











