..................... Flashback: Kader Khan comment on Salman Khan, Shahrukh Khan movies - Hindi Filmibeat

FLASHBACK: लोगों को सिर्फ शाहरुख, सलमान खान की फिल्म चाहिए, कंटेंट नहीं- कादर खान

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता- लेखक कादर खान ने आज आखिरी सांसे लीं। कादर खान अपनी कॉमेडी और निगेटिव किरदारों के लिए तो मशहूर थे ही.. लेकिन बता दें, इस अभिनेता ने कई सुपरहिट, ब्लॉकबस्टर फिल्मों के संवाद भी लिखे हैं। कादर खान ने लगभग 250 से ज्यादा फिल्मों के डॉयलोग्स भी लिखे हैं। जो कि आज भी लोगों के जेहन में जिंदा हैं।

बहरहाल, कई सालों से कादर खान ने फिल्मों के संवाद नहीं लिखे थे और उसका कारण उन्होंने माना था फिल्मों में की बेदम कहानी को। साल 2015 में एक इंटरव्यू के दौरान कादर खान ने कहा था- आजकल लोगों को फिल्मों में सिर्फ शाहरुख खान, सलमान खान ही चाहिए होता है, उन्हें कंटेंट से कोई लेना देना नहीं। इस वजह से कई अच्छी फिल्मों को नुकसान होता है।

Salman Khan, Shahrukh Khan

कादर खान के डायलॉग्स में कॉमेडी और इमोशन का बेहतरीन मिश्रण होता था। उन्होंने सिनेमा के बदलते माहौल और उनके गिरते स्वाथ्यय की वजह से उन्होंने कुछ सालों से लिखना बंद कर दिया था। आजकल की फिल्मों पर बात करते हुए उन्होंने कहा था- 'आज लोग फिल्मों में शिष्टता और आदर्श नहीं देखना चाहते हैं। उन्हें फिल्मों में सिर्फ शाहरुख खान, सलमान खान जैसे स्टार चाहिए। कई अच्छी फिल्में इस वजह से नहीं चल पाई हैं।'

उन्होंने आगे कहा- मैं दर्शकों से अपील करना चाहता हूं कि यदि किसी फिल्म की कंटेंट दमदार है, तो उसे भी शाहरुख, सलमान की तरह ही मानें। बॉलीवुड के लेखन में काफी बदलाव आ चुका है। ऐसा नहीं है कि स्तर नीचे हो गया है, लेकिन बदल चुका है। आज राजकुमार हिरानी, विशाल भारद्वाज और कबीर खान जैसे दमदार निर्देशक भी हैं।

वहीं, अपने अभिनय यात्रा पर उन्होंने कहा, कई लोग जिनसे मुझे उम्मीद थी उन्होंने मेरे स्वास्थ्य कारणों से मेरे साथ काम करने से मना कर दिया। मुझे इसका बेहद दुख हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X