21 साल- सनी देओल की ब्लॉकबस्टर फिल्म, जब बॉक्स ऑफिस पर मचा था तहलका
जेपी दत्ता की फिल्म पलटन सितंबर में रिलीज होने वाली है। लेकिन उससे पहले यहां याद करते हैं जेपी दत्ता की सबसे बड़ी और यादगार फिल्म 'बॉर्डर' को। बता दें, बार्डर भारत में सिर्फ 270 स्क्रीन पर रिलीज हुई थी। लेकिन फिल्म की वर्ड ऑफ माउथ इतनी अच्छी थी कि फिल्म ने 40 करोड़ की कमाई कर ली। यह 1997 की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल है।
अक्षय कुमार की नई फिल्म- धमाकेदार स्टारकास्ट- रिलीज डेट के साथ फाइनल
बॉर्डर बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। यह सनी देओल की सबसे सफल फिल्मों में शामिल है। 1997 में बेस्ट फिल्म से लेकर बेस्ट निर्देशक तक.. ज्यादातर अवार्ड इस फिल्म की झोली में गिरे थे। भारत- पाक युद्ध पर आधारित इस फिल्म को देखकर शायद ही कोई दर्शक इमोशनल ना हुआ हो।

सनी देओल, जैकी श्राफ, सुनील शेट्टी, अक्षय खन्ना स्टारर यह फिल्म आज भी बॉलीवुड की बेस्ट देशभक्ति फिल्मों में शुमार है। सभी किरदारों के अभिनय से लेकर फिल्म के गाने.. इस फिल्म में सभी कुछ परफेक्ट था। बता दें, इस फिल्म में पहले संजय दत्त को फाइनल किया गया था.. लेकिन जेल की सज़ा की वजह से बाद में संजय दत्त की जगह जैकी श्राफ ने ले ली थी।


Click it and Unblock the Notifications











