Just In
- 16 min ago
अजय देवगन ने लॉन्च किया RRR का नया पोस्टर, गुड़ी पड़वा और बैसाखी की दी शुभकामनाएं- POSTER
- 51 min ago
मृणाल ठाकुर ऐसे कर रही हैं अपनी अगली फिल्म 'पिप्पा' की तैयारी, सामने आई धमाकेदार डिटेल्स!
- 1 hr ago
सलमान खान ने लॉन्च किया 'मेजर' का धमाकेदार हिंदी टीजर, बोले 'काफी गर्व महसूस कर रहा हूं'
- 11 hrs ago
पत्रलेखा के पिता का निधन, इमोशनल पोस्ट- 'ये दर्द मुझे तोड़ रहा है, आप बिना कुछ कहे चले गए'
Don't Miss!
- News
गुजरात: कोरोना से जान गंवाने वालों की लाशों का अंबार, 10-15 साल से सूने पड़े श्मशान फिर शुरू करने पड़े
- Automobiles
Toyota Electric SUV Teaser: टोयोटा की इलेक्ट्रिक एसयूवी का नया टीजर जारी, 19 अप्रैल को किया जाएगा पेश
- Education
UPSC ESE Result 2021 Check Direct Link: यूपीएससी ईएसई फाइनल रिजल्ट 2020 जारी, चयनित उम्मीदवार देखें लिस्ट
- Lifestyle
मंगल का मिथुन राशि में प्रवेश, जानें किन राशियों को होगा बड़ा लाभ और किसे रहना होगा सावधान
- Sports
हार के बाद बोले संजू सैमसन, इससे ज्यादा मैं कुछ नहीं कर सकता था
- Finance
13 April : Gold और Silver Rate, जानें आज किस रेट पर शुरू हुआ कारोबार
- Technology
OnePlus Nord का प्री-ऑर्डर अमेज़न पर 15 जून से होगी शुरू; इसको खरीदने वाले पहले बने
- Travel
ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों का संगम : पठानकोट
बॉलीवुड सितारों का होली सेलिब्रेशन- शाहरुख, सलमान से लेकर प्रियंका, निक जोनस की धमाकेदार होली- PICS
कुछ ही दिनों में रंगों का त्योहार होली आने वाला है। कोरोना की वजह से इस बार पिछले सालों जैसी रौनक नहीं है, लेकिन फिर भी लोगों के बीच इसका उत्साह देखा जा सकता है। लोग यह दिन परिवार के साथ सेलिब्रेट करेंगे। बॉलीवुड में भी होली सेलिब्रेशन शुरु हो चुका है। सिंगर नेहा कक्कड़ अपने करीबियों के साथ होली पार्टी कर रही हैं।
सिर्फ ऑनस्क्रीन ही नहीं, बल्कि ऑफ स्क्रीन भी बॉलीवुड में होली हमेशा से काफी धूमधाम से खेला जाता रहा है। इस साल हालांकि कोई बड़ी पार्टी नहीं की जा रही है। सेलेब्स अपने परिवार के साथ यह दिन सेलिब्रेट करेंगे।
कपूर खानदान की होली शुरुआती दिनों में बहुत ही चर्चित थी। जहां लगभग पूरा बॉलीवुड परिवार एक साथ आ जाता था और सभी खूब नाचते- गाते थे। अपने स्टारडम को पीछे छोड़ सभी सितारे साथ रंग खेलते थे। तब राज कपूर के आरके स्टूडियो में जमकर होली खेला जाता था। उन दिनों की तस्वीरें देखकर ही उनकी मस्ती का अंदाजा लगाया जा सकता है।

बॉलीवुड की होली
बच्चन परिवार, सुभाष घई, एकता कपूर की होली भी मशहूर रही है। लेकिन धीरे धीरे सितारों का जमकर कम होता गया।
राज कपूर द्वारा आयोजित होली की पार्टी काफी जबरदस्त होती थी, जहां बॉलीवुड के लगभग सितारे शिरकत लेते थे और खूब मस्ती करते थे। इस तस्वीर में आप झलक देख सकते हैं।

जितेन्द्र, अमिताभ बच्चन
होली के रंगों में सराबोर डांस करते सुपरस्टार्स जितेन्द्र और अमिताभ बच्चन। तस्वीर देखकर ही इनकी मस्ती का अंदाजा लगाया जा सकता है।

शाहरुख खान
होली सेलिब्रेट करते सुपरस्टार शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी। यह तस्वीर शाहरुख के स्टारडम की शुरुआती दिनों की है।

एकता कपूर
एकता कपूर की होली पार्टी भी बॉलीवुड में काफी चर्चित है। सालों से एकता कपूर टीवी और फिल्म जगत के सितारों के लिए होली पार्टी आयोजित करती हैं और धमाचौकड़ी होती है।

बच्चन परिवार
कपूर परिवार की तरह ही बच्चन परिवार की होली पार्टी भी बहुत फेमस है। हालांकि इस साल यह पार्टी नहीं होने वाली है। अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, अभिषेक, ऐश्वर्या और गौरी की यह तस्वीर बेहद प्यारी है।

सलमान खान
सलमान खान का परिवार भी होली का त्योहार खूब जोरशोर से मनाता है। इस तस्वीर में खान परिवार के सदस्यों को रंगों में सराबोर देख सकते हैं।

आलिया भट्ट
होली सेलिब्रेट करते हुए आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा.. यह तस्वीर कुछ साल पुरानी है।

शाहरुख- सलमान
शाहरुख खान और सलमान खान दोनों ही पुराने दिनों में होली खेलने में माहिर थे। ये तस्वीर देखकर अंदाजा लगाता जा सकता है।

प्रियंका चोपड़ा- निक जोनस
पिछले साल यानि 2020 में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने कुछ इस तस्वीर होली सेलिब्रेट किया था। ईशा अंबानी की होली पार्टी में इस कपल ने शिरकत ली थी।
'पगलैट' रिव्यू- शानदार कलाकारों की टोली के साथ पितृसत्ता सोच पर चोट करती है फिल्म