SHOCK: सलमान खान ने देखी फिल्म.. फिर भी इतनी गलतियां
कैटरीना कैफ और आदित्य रॉय कपूर स्टारर फितूर रिलीज़ हो चुकी है और दर्शकों ने फिल्म को नकार भी दिया है। फिल्म की सबसे बड़ी कमी है इसकी कास्टिंग। हालांकि फिल्म फिरदौस यानि कैटरीना कैफ पर है।
लेकिन आपको दिखेगी तो बस एक सुंदर की कैटरीना कैफ....बिल्कुल ब्लैंक से एक्सप्रेशन के साथ। देखा जाए तो ये फिल्म नहीं आसां बस इतना समझ लीजिए....एक ब्लैंक सी कैटरीना है और बोर हो के आना है।
[फितूर फिल्म रिव्यू]
हालांकि केवल कैटरीना कैफ की ब्लैंक एक्टिंग ही नहीं बल्कि फिल्म में बहुत ऐसी गलतियां हैं जिन पर किसी की नज़र नहीं गई क्योंकि अभिषेक कपूर ने फिल्म को इतना खूबसूरत बनाया है कि फिल्म की बाकी चीज़ों पर ध्यान ही नहीं गया।
लेकिन ऐसा तो है नहीं कि फिल्म देखते ही आप उसे भूल जाएं। तो हमने भी तय किया कि इससे पहले कि हम फिल्म के बारे में सब कुछ भूल जाएं, आपको वो गलतियां ज़रूर बता दें जो हमने पकड़ी -


Click it and Unblock the Notifications














