टीवी की पहली नागिन, रातों-रात हुईं पॉपुलर, स्टारडम बना घातक, बेचना पड़ा गाड़ी-बंगला

TV First Naagin Sayantani Ghosh: फिल्मी दुनिया में कई बार स्टारडम मिलना बहुत अच्छा होता है। लेकिन कई बार वही पापुलैरिटी आपको कंगाल कर देती है। आज हम आपको एक ऐसी ही टीवी की मशहूर अभिनेत्री के बारे में बताने वाले हैं। जो कि टीवी की पहली नागिन बनी। दरअसल हम बात कर रहे हैं सायंतनी घोष की।उन्हें टीवी की पहली और ओरिजिनल नागिन कहा जाता है। लेकिन यही रोल उनके लिए घातक साबित हुआ।
सायंतनी घोष को सबसे ज्यादा पापुलैरिटी नागिन सीरियल से मिली। वह दर्शकों के बीच में रातों-रात छा गई थी। लेकिन यह रोल उनके करियर के लिए घातक साबित हुआ। उन्हें काम मिलना बंद हो गया था। एक्ट्रेस ने इस पर कहा कि मैं के ड्रामा के साथ में टीवी के अपने चरम पर होने से लेकर ओटीटी प्लेटफॉर्म, सोशल मीडिया की लहर और सितारों के बीच में फेमस होते हुए सब कुछ देखा है। लेकिन फिर भी मैंने हमेशा खुद की पहचान बनाने की कोशिश की थी।
सायंतनी घोष ने अपने जीवन में काफी उतार-चढ़ाव देखे। नागिन के किरदार से सफलता पाने के बाद में उन्हें बिना काम के रहना पड़ा। इस पर बात करते हुए अभिनेत्री ने कहा कि मेरे संघर्ष की कहानी मेरा पहला मौका हासिल करने और नागिन के साथ में एक सफल फैन बेस बनाने को लेकर बिल्कुल भी नहीं है। लेकिन आपको बता दें की एक्ट्रेस को नागिन का किरदार निभाने के बाद में कुछ अलग तरीके के रोल ऑफर नहीं किया जा रहे थे।
सायंतनी घोष को फाइनेंशियल इश्यूज हुए। एक्ट्रेस ने बताया कि डेढ़ साल तक मुझे पूरी तरीके से काम नहीं मिला। मैं एक लड़की थी जो कोलकाता से आई और जब तक मैं 24 साल की भी नहीं हुई थी। मुझे नागिन शो मिला और लोगों ने नोटिस किया कि यह लड़की है। लेकिन अब सोशल मीडिया की वजह से लोग खुद सब कुछ कर रहे हैं। लेकिन लोगों ने मुझ पर ध्यान दिया और 2 साल में मैं अच्छी खासी पापुलैरिटी हासिल की।
सायंतनी घोष ने आगे बात करते हुए कहा कि मेरे पास में अपनी गाड़ी हो गई थी और अपना घर भी था। यहां तक कि मेरे पास में तीन और घर भी थे। लेकिन जब मुझे काम नहीं मिला तो वह डेढ़ साल के अंदर मुझे एक किराए के अपार्टमेंट पर रहना पड़ा क्योंकि यह मेरा बुरा वक्त था। मुझे भी सब कुछ बेचना पड़ा। नागिन सीरियल बंद हो गया था। तब इंडस्ट्री काफी अलग थी। तब ऐसा होता था कि अगर आपने एक शो किया है तो वह लोग कहते थे कि हम आपको अभी किसी दूसरे कैरेक्टर में नहीं देख सकते। इसीलिए शो के बीच में डाउन टाइम था।
सायंतनी घोष ने 5 दिसंबर 2021 को अनुग्रह तिवारी के साथ में शादी की थी। दोनों ने 8 से 9 साल तक एक दूसरे को डेट किया और फिर शादी करने का फैसला लिया। सायंतनी घोष और अनुग्रह सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा पसंद किए जाते हैं और रोमांटिक कपल के तौर पर जाने जाते हैं। सोशल मीडिया पर दोनों ही अपनी रोमांटिक तस्वीरों को शेयर करते नजर आते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











