#FirstReaction..ट्यूबलाइट टीज़र ने किया धमाका..फिर छा गए सलमान
सलमान खान की ट्यूबलाइट टीज़र की आज फैन क्लब्स के लिए स्पेशल स्क्रीनिंग की। इसके बाद उनका रिएक्शन सामने आया है। जानिए क्या कहा सभी ने..
बस अब ज्यादा देर नहीं है। आज रात को सलमान की ट्यूबलाइट का टीज़र हमारे सामने होगा। हालांकि फिल्म का टीज़र हमारे लिए आज रात को जारी किया जाएगा लेकिन टीज़र रिलीज़ करने से पहले स्पेशल फैन क्लब्स के लिए टीज़र की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई।

जैसे ही ये स्क्रीनिंग खत्म हुई सभी का रिएक्शन सोशल मीडिया पर आ गया। कुछ मिनटों की इस स्क्रीनिंग के बाद सभी ने इसकी तारीफों के पुल बांध दिए। यानि कि इन सबने तो दे दी इसे हरी झंडी।
इनका रिएक्शन देखकर तो हमें इससे टीज़र का इंतज़ार करना भी मुश्किल हो रहा है। देखिए क्या क्या रिएक्शन रहा इनका..


Click it and Unblock the Notifications