FIRST PIC: कबीर खान - रणवीर सिंह की 83 - मिलिए वर्ल्ड कप टीम की पूरी स्टारकास्ट से
कबीर खान की फिल्म 83 की तैयारी बहुत तेज़ी से चल रही है। अब फिल्म से पूरी स्टारकास्ट की पहली तस्वीर जारी हो गई है जिसे देखकर फैन्स की खुशी का ठिकाना ही नहीं है। ये रणवीर सिंह और उनकी पूरी वर्ल्ड कप टीम है। 15 लोगों की ये टीम मिलकर भारत एक बार फिर से वो सब कुछ परदे पर दिखाएगी जो 1983 के वर्ल्ड कप में हुआ था।
फिल्म की पूरी स्टारकास्ट हाल ही में इस अंदाज़ में दिखाई दी। माना जा रहा है कि शायद ये वर्ल्ड कप के जश्न के बाद की तस्वीर हो। बहरहाल इस तस्वीर को देखकर फैन्स को मज़ा ही आ गया है।

फिल्म के लिए हर कोई कड़ी मेहनत और ट्रेनिंग कर रहा है। सभी को क्रिकेट से जुड़े दिग्गज लोग ट्रेन कर रहे हैं। कबीर खान की ये फिल्म 10 अप्रैल 2020 को रिलीज़ हो रही है। मिलिए फिल्म की पूरी स्टारकास्ट से -
गौरतलब है कि हाल ही में रणवीर सिंह ने बताया कि जब फिल्म के लिए वो कपिल देव की भूमिका की ट्रेनिंग ले रहे थे तो सचिन तेंदुलकर ने उनसे पूछा कि कपिल देव की बॉलिंग स्टाईल भी आप ही करेंगे। रणवीर सिंह ने हां कहा तो सचिन देव ने उन्हें ऐसे देखा कि ये तो कभी हो ही नहीं सकता।
अब देखना है कि फिल्म में ये सारे कलाकार अपनी भूमिकाओं को कितने करीब तक निभा पाते हैं। कुल मिलाकर दर्शक भारत की ये ऐतिहासिक जीत देखने के लिए काफी उत्साहित हैं।


Click it and Unblock the Notifications











