इस फ़िल्म में पहली बार हुआ था लिपलॉक, कई मिनटों तक एक्ट्रेस करती रही हीरो को...

फिल्म इंडस्ट्री में अब इंटीमेट सीन और लिप लॉक किसिंग सीन बहुत ही आम बात बन चुकी है। यहां तक की अब किसी फिल्म में किसिंग सीन ना होना बहुत ही रेयर हो चुका है। लेकिन क्या आपको पता है कि इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में किसिंग सीन या फिर लिप लॉक किसिंग सीन कब से शुरू हुआ? क्या आपको पता है कि कौन सी ऐसी पहली फिल्म है जिसमें लिप लॉक किसिंग सीन फिल्माया गया था? तो चलिए आज हम आपको इसी के बारे में बताने वाले हैं।
इस फ़िल्म में पहली बार शूट हुआ था किसिंग सीन
दरअसल आपको बता दें कि पहली हिंदी फिल्म जिसमें लिप लॉक सीन दिखाया गया था उसे आजादी से पहले शूट किया गया था। उस दौर में लिप लॉक सीन तो बहुत दूर की बात है रोमांटिक सीन भी शूट होना एक बहुत बड़ी बात मानी जाती थी। लेकिन ऐसे समय पर भी पहले लिप लॉक सीन शूट किया गया और इस फिल्म का नाम था कर्मा। इस फिल्म को साल 1933 में रिलीज किया गया और इसमें देविका रानी के साथ में हिमांशु राय ने लीड किरदार निभाया था।
4 मिनट तक लगातार चलता रहा किसिंग सीन
पद्मश्री और दादा साहेब फाल्के अवार्ड से सम्मानित एक्ट्रेस देविका रानी उस समय की टॉप अभिनेत्री हुआ करती थी। साल 1930 से लेकर 1940 के दशक में उन्होंने अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाया। उन्होंने फिल्म कर्मा के दौरान हिमांशु राय के साथ में काम किया और लिप लॉक किसिंग सीन भी दिया। यह किसिंग सीन पूरे 4 मिनट तक चलता रहा। दरअसल, इस सीन के दौरान हिमांशु को सांप काट लेता है और वह बेहोश हो जाते हैं। देविका उनको बार-बार चूमती हुई नजर आती है।
एक्ट्रेस ने अपने पति के साथ किया लिप लॉक
जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस फिल्म से पहले ही देविका रानी और हिमांशु राय की शादी हो चुकी थी। जिसके चलते फिल्म की शूटिंग के दौरान किसी और के साथ नहीं बल्कि देविका ने अपने पति के साथ ही लिप लॉक सीन किया था। आपको जानकर हैरानी होगी की फिल्म में हिमांशु ने बतौर लीड ऐक्टर ही नहीं बल्कि इस फिल्म के मेकर के तौर पर भी काम किया था।


Click it and Unblock the Notifications











