ये था हिंदी सिनेमा का सबसे पहला किसिंग सीन, पूरे 4 मिनट तक चला लिपलॉक, मचा बवाल

First Kissing Scene Of Indian Cinema: फिल्मों में आज के वक्त में किसिंग सीन और इंटिमेट सीन देना कोई बड़ी बात नहीं रह गई है। लेकिन एक वक्त हुआ करता था जब हीरो-हीरोइन का हाथ पकड़ना भी बहुत बड़ी बात मानी जाती थी। लेकिन ऐसे में जब फिल्म में पहला किसिंग सीन फिल्माया गया तो तहलका मचा। बता दें कि यह किसिंग सीन पूरे 4 मिनट तक चलता रहा।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि 1933 में रिलीज हुई फिल्म 'कर्मा' में भारतीय सिनेमा का पहला किसिंग सीन फिल्माया गया था। फिल्म में हिमांशु रॉय और उनकी पत्नी देविका रानी थी। इस फिल्म में देविका रानी ने बतौर अभिनेत्री डेब्यू किया था। फिल्म में उनके अपोजिट हिमांशु रॉय थे और जो की रियल लाइफ में उनके पति भी थे।
हिमांशु रॉय और देविका रानी के बीच में इस फिल्म में किसिंग सीन फिल्माया गया। जब यह फिल्म पर्दे पर आई तो बवाल मचा और फ्लॉप साबित हुई। कुछ खबरों के अनुसार दोनों का यह है लिप लॉक सीन पूरे 4 मिनट तक चलता रहा और इसने इतिहास बना दिया। इस फिल्म को बॉम्बे टॉकीज द्वारा बनाया गया था।
हालांकि आपको बता दें की फिल्म में लीड किरदार निभाने वाली देविका रानी एक बंगाली परिवार से ताल्लुक रखती थी। वह वेस्ट बंगाल में पढ़ी-लिखी और फिर आगे की पढ़ाई के लिए विदेश गई। 1929 में उन्होंने हिमांशु रॉय के साथ शादी की। लेकिन 1940 में उनके पति की मृत्यु हो गई और फिर 1945 में उन्होंने Svetoslav Roerich से शादी कर ली। हालांकि एक्ट्रेस का निधन 1994 में हुआ और उन्होंने अपने करियर में 80 फिल्मों में काम किया।


Click it and Unblock the Notifications











