..................... First graduate actress of bollywood she was a freedom fighter and first lux girl - Hindi Filmibeat

बॉलीवुड की पहली ग्रेजुएट अभिनेत्री, लड़ी आज़ादी की लड़ाई, LUX एड की बनी पहली एक्ट्रेस

Leela chitnis

जब भी हम बॉलीवुड हसीनाओं की बात करते हैं तो मधुबाला और माधुरी दीक्षित के अलावा ऐश्वर्या राय का जिक्र जरूर होता है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी अभिनेत्री के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने इससे पहले ही बॉलीवुड इंडस्ट्री पर अपना दबदबा बनाया। उनकी खूबसूरती और एक्टिंग का हर कोई दीवाना हो गया। 30 के दशक में इस हसीना ने फिल्मों के जरिए मनोरंजन जगत पर राज किया और इतना ही नहीं आजादी की लड़ाई में भी वह शामिल हो गई थी। वह एक टीचर भी हुआ करती थी। लेकिन एक्टिंग ना ही सिर्फ उनका शौक हुआ करता था बल्कि उनका जुनून भी रहा। दरअसल हम बात कर रहे हैं मशहूर अभिनेत्री लीला चिटनिस की।

हिंदी सिनेमा की पहली ग्रेजुएट अभिनेत्री थी लीला

लीला चिटनिस कर्नाटक के ब्राह्मण परिवार में जन्मी थी और उनके पिता इंग्लिश के प्रोफेसर हुआ करते थे। लीला तो खुद भी बहुत पढ़ी लिखी थी और वह बॉलीवुड की पहली ग्रेजुएट अभिनेत्री मानी जाती थी। बता दे कि उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद में एक थिएटर ग्रुप को ज्वाइन किया और यहीं से उनकी एक्टिंग का सफर शुरू हो गया था।

लीला को मिला इस फिल्म से बड़ा ब्रेक

लीला ने कई सारी फिल्मों में छोटे-मोटे रोल निभाए और बाद में साल 1937 में उन्हें फिल्म जेंटलमैन डाकू से बड़ा ब्रेक मिल गया था। इस फिल्म की सफलता के बाद वह रातों-रात स्टार बन गई थी और उनके पास में फिल्मों की लाइन लग गई। उन्होंने बॉम्बे टॉकीज, कंगन, आजाद और झूला जैसी फिल्मों में काम किया। इसके बाद साल 1948 की फिल्म शाहिद में लीला को दिलीप कुमार की मां का किरदार निभाने के लिए मिला। लीला चिटनिस को LUX का ऐड करने वाली पहली अभिनेत्री माना जाता है।

Read more about: leela chitnis features
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X