4Years: Khan की पहली 200 करोड़ी फिल्म, बुरी तरह पिटी, फिर भी कर दिया कमाल
बॉलीवुड की बात करें तो आज कल जहां ट्रेंड बदल रहा है वहीं ऐसी फिल्मों की भी कमी नहीं है जो कहानी से लेकर डायरेक्शन में फेल हैं, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हैं। 4 साल पहले शाहरुख खान की एक ऐसी ही फिल्म आई थी जिसने रिकॉर्डतोड़ कमाई की थी। फिल्म का नाम आपको अच्छी तरह पता होगा। जी हां..हम बात कर रहे हैं मल्टी स्टारर फिल्म हैप्पी न्यू ईयर की। इस फिल्म को रिलीज़ हुए आज पूरे चार साल हो गए हैं।
[2018 की सबसे HOT तस्वीरें, इनके आगे फेल हैं सारी एक्ट्रेस, एकदम शानदार]
बात की जाए कलेक्शन की तो इस फिल्म ने महज़ चार दिनों में ही 100 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली थी। उनकी इस फिल्म में बोमन ईरानी और दीपिका शाहरूख खान, दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, सोनू सूद, बोमन ईरानी और विवान शाह ने इस फिल्म में मुख्य किरदार निभाया है। फिल्म को यूं तो क्रिटिक की ज्यादा तारीफें नहीं मिली, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर मिली ताबड़तोड़ सफलता ने सबके मुंह पर ताला लगा दिया।

क्या आपको पता है, इस फिल्म से जुड़ी कई ऐसी बातें हैं, जो किसी के सामने नहीं है। जैसे कि हैप्पी न्यू ईयर के लिए दीपिका फराह की पहली पसंद नहीं थी। एक मिनट, सिर्फ इतने में हैरान न हों, क्योंकि ऐसी और भी अनोखी बातें हैं।


Click it and Unblock the Notifications











