लुक्स से हुए पॉपुलर, एक्टिंग में खाई मात, 12 साल में इस एक्टर ने दी 19 फ्लॉप, दिग्गज एक्टर के हैं बेटे

Fardeen Khan Flop Career: बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई सारे ऐसे स्टार किड्स आते हैं जो कि काफी ज्यादा चर्चा का विषय बनते रहते हैं। दरअसल उन्हें थाली में परोसा हुआ सब कुछ अपने आप मिल जाता है। इसीलिए हमेशा से यही कहा जाता है कि आउटसाइडर के मुकाबले स्टार किड्स को इंडस्ट्री में ज्यादा मौके मिलते हैं। लेकिन इस बात का फैसला दर्शन करते हैं कि किसको इंडस्ट्री पर राज करवाना है।
आज हम आपको एक ऐसे ही स्टार किड्स के बारे में बताने वाले हैं। उनके लुक्स ने तो लोगों को इतना दीवाना बना दिया था और आपको बता दें कि एक्टिंग के मामले में वह फिसड्डी निकले। बाद में स्क्रीन से वह गायब हो गए। अगर आप अभी तक इस एक्टर के बारे में नहीं जान पाए हैं तो आपको बता देंगे हम बात कर रहे हैं दिग्गज एक्टर फिरोज खान के बेटे फरदीन खान की।
फरदीन खान की उम्र 50 साल हो चुकी है। वह दिग्गज एक्टर फिरोज खान के बेटे हैं और बॉलीवुड में असफल रहे। उन्होंने साल 1998 में रिलीज हुई फिल्म 'प्रेम अगन' से अपने करियर की शुरुआत की। लेकिन उनकी डेब्यू फिल्म ही फ्लॉप साबित हुई। इसके बावजूद एक्टर के पास में फिल्मों की लाइन लगा रखी थी। फिर भी अफसोस की बात तो यह है कि उनकी सारी फिल्में फ्लॉप साबित हुई।
फरदीन खान ने बैक टू बैक 12 सालों में एक दो नहीं बल्कि पूरी 19 फिल्में फ्लॉप दे डाली। लेकिन फिर फरदीन खान ने एक ऐसी फिल्में काम किया, जो कि बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई। दरअसल हम बात कर रहे हैं अक्षय कुमार की फिल्म 'हे बेबी' की। बाद में डार्लिंग और जय वीरू जैसी बेहतरीन फिल्मों में भी उन्होंने काम किया। इसके बावजूद उनका करियर आगे ना बढ़ पाया। इसके चलते वह इंडस्ट्री से गायब हो गए।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि अब फरदीन खान काफी ज्यादा चर्चा का विषय बने हुए हैं और खबरों के अनुसार वह 13 साल बाद एक बार फिर से पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। खबरें तो आ रही है कि अक्षय कुमार के साथ वह फिल्म 'खेल-खेल में' देखे जाने वाले हैं। बताया जा रहा है कि एक्टर ने इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है और इसी के साथ एक्टर को 'हाउसफुल 5' में भी देखा जाने वाला है।


Click it and Unblock the Notifications











