बाहुबली में कटप्पा के लिए सत्य राज नहीं थे पहली पसंद, इस बॉलीवुड एक्टर को लेना चाहते थे मेकर्स

Sanjay Dutt, Baahubali, kattappa

पैन इंडिया फिल्म के इतिहास में बाहुबली मूवी का नाम सबसे पहले आता है। इस फिल्म में जिन्होंने भी काम किया वह भी आज अच्छा खासा नाम कमा चुके हैं। प्रभास से लेकर अनुष्का शेट्टी और तमन्ना भाटिया जैसे सितारे आज शोहरत हासिल कर चुके हैं। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इस फिल्म में संजय दत्त को भी रोल मिलने वाला था। लेकिन मेकर्स ऐसा नहीं कर पाए और फिल्म का सबसे यादगार किरदार संजय दत्त को नहीं मिला।

दरअसल आपको बता दें की फिल्म से जुड़ी इस बात की जानकारी खुद फिल्म के डायरेक्टर राजामौली के पिता वी विजयेंद्र प्रसाद ने दी थी। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि बाहुबली के किरदार के लिए प्रभास पहली पसंद थे। लेकिन कटप्पा के लिए सत्यराज पहली पसंद नहीं थे।

इस रोल के लिए लिखते समय मेकर्स के दिमाग में सिर्फ संजय दत्त का ख्याल था। लेकिन संजय दत्त को बाहुबली फिल्म में काम नहीं दे पाए। दरअसल संजय दत्त उस समय जेल में थे और सत्यराज को यह रोल ऑफर करना पड़ा।

इसी के अलावा आपको बता दें कि बाहुबली के पहले भाग को साल 2015 में रिलीज किया गया था और संजय दत्त साल 2016 में जेल से छूटकर बाहर आए थे। जब संजय दत्त जेल में मौजूद थे तब से ही फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई थी। जेल में होने के चलते संजय दत्त ने इस तरीके के मशहूर रोल से हाथ धो दिया। बता दे कि सत्यराज को साउथ इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक खासा पहचान मिली। कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा था यह सवाल आज भी काफी ज्यादा सुर्खियों में रहता है।

More from Filmibeat

Read more about: sanjay dutt baahubali kattappa
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X