इस हसीना को फिल्मों में साइन करने से पहले मेकर्स देखते थे कुंडली, समझते थे पनौती, आज बनी टॉप एक्ट्रेस

Vidya Balan

Vidya Balan: बॉलीवुड इंडस्ट्री में कभी हिट तो कभी फ्लॉप फिल्में जाती ही रहती हैं. इतना ही नहीं आपको बता दें कि कई बार ऐसा भी होता है कि कुछ सितारे फ्लॉप पर फ्लॉप दिए जाते हैं. लेकिन आज हम आपको एक बॉलीवुड की ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बताने वाले हैं जिसे फिल्मी करियर हेडफोन से शुरू किया था. इतना ही नहीं आज वह अपने काम के बलबूते पर इंडस्ट्री पर राज करती हुई नजर आती हैं. लेकिन एक ऐसा वक्त आया जब उनके साथ बेड लक को जोड़ दिया गया था. यहां तक की फिल्म मेकर उन्हें अपनी फिल्मों में लेने के लिए डर जाते थे. दरअसल, हम बात कर रहे हैं मशहूर अभिनेत्री विद्या बालन की.

विद्या बालन ने 2004 में किया था बॉलीवुड डेब्यू

जानकारी के लिए आपको बता दें कि विद्या बालन ने साल 2004 में बड़े पर्दे पर डेब्यू किया था. एक्ट्रेस को परिणीता फिल्म में सबसे पहली बार देखा गया था जो कि सुपरहिट गई थी. इस फिल्म के लिए विद्या बालन को 60 बार स्क्रीन टेस्ट देना पड़ा और तब जाकर उन्हें लीड किरदार के लिए फाइनल किया गया. इससे पहले उन्होंने टेलीविजन पर भी काम किया था. लेकिन इस फिल्म के बाद में एक्ट्रेस ने एक के बाद एक फ्लॉप फिल्में दी.

फ़िल्म में साइन करने से पहले कुंडली देखते थे मेकर्स

बताया तो यह भी जाता है कि उन दिनों विद्या बालन को फिल्म में साइन करने के लिए लोग पहले कुंडली देखने लग जाते थे. लोग चेक करते थे कि उन्हें फिल्म में लेना ठीक होगा कि भी नहीं. ऐसा इसीलिए क्योंकि ऐसा माना जाने लगा था कि विद्या बालन को फिल्म में साइन किया गया तो वह फिल्म रिलीज नहीं हो पाएगी. हालांकि यह सब एक अंधविश्वास था और यह खुद विद्या बालन ने साबित कर दिया.

विद्या बालन बन चुकी हैं टॉप एक्ट्रेस

विद्या बालन को हर एक कैरेक्टर के लिए काफी अच्छी खासी पहचान मिली. इतना ही नहीं वह अपनी ही दम पर फिल्में हिट करवाने का दम रखती हैं. यहां तक की उन्होंने कई बार फिल्म की पूरी जिम्मेदारी अपने सिर पर ली और बखूबी निभाई भी. एक्ट्रेस को शकुंतला देवी, भूल भुलैया और बेगम जान जैसी सुपरहिट फिल्मों में देखा जा चुका है.

Read more about: vidya balan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X