फिल्मफेयर अवार्ड्स 2022 कयास: ये हो सकती है विजेताओं की लिस्ट, बेस्ट फिल्म शेरशाह, रणवीर - विकी बेस्ट एक्टर
फिल्मफेयर अवार्ड्स 2022 पहले ही अपनी नॉमिनेशन लिस्ट के साथ काफी चर्चा में आ चुका है। इस लिस्ट में कंगना रनौत को थलाईवी के लिए नॉमिनेट किया गया था लेकिन कंगना ने एक बयान जारी कर कहा कि फिल्मफेयर इसलिए आमंत्रित करता है कि उनके स्टेज पर लोग परफॉर्म करें और फिर उन्हें अवार्ड दिया जाए।
इसके बाद फिल्मफेयर ने भी अपना पक्ष रखा और कहा कि उन्होंने जैसे हर नॉमिनेट किए गए एक्टर को निमंत्रण दिया वैसे ही कंगना को बुलाया। दो बार तो कंगना अवार्ड लेने पहुंची भी नहीं थी फिर भी उन सालों में कंगना को अवार्ड दिया गया क्योंकि उनका काम सराहनीय था। लेकिन कंगना के आरोपों के बाद फिल्मफेयर ने कंगना का नॉमिनेशन वापस ले लिया।

कंगना रनौत का ये भी कहना था कि जिन अभिनेत्रियों के साथ फिल्मफेयर बेस्ट एक्ट्रेस के अवार्ड के लिए उन्हें नॉमिनेट किया गया है, कंगना खुद का का उन अभिनेत्रियों से कहीं ज़्यादा बेहतर है। बहरहाल, ये तो रही कंट्रोवर्सी की बात। लेकिन हम और आप मिलकर लगाते हैं कयास की किसके नाम आएगी फिल्मफेयर की Black Lady

बेस्ट फिल्म
जीत सकती है - शेरशाह
नॉमिनेशन
रामप्रसाद की तेहरवीं
रश्मी रॉकेट
सरदार उधम
शेरशाह

बेस्ट डायरेक्टर
जीत सकते हैं - कबीर खान 83/शूजित सरकार - सरदार ऊधम सिंह
नॉमिनेशन
आकाश खुराना (रश्मि रॉकेट)
कबीर खान (83)
सीमा पाहवा (रामप्रसाद की तेहरवीं)
शूजीत सरकार (सरदार उधम)
विष्णुवर्धन (शेरशाह)

बेस्ट एक्टर Male
जीत सकते हैं - रणवीर सिंह, 83/सिद्धार्थ मल्होत्रा - शेरशाह
नॉमिनेशन
धनुष (अतरंगी रे)
रणवीर सिंह (83)
सिद्धार्थ मल्होत्रा (शेरशाह)
विकी कौशल (सरदार उधम)

बेस्ट एक्टर Female
जीत सकती हैं - कियारा आडवाणी (शेरशाह), कृति सैनन (मिमी)
नॉमिनेशन
कियारा आडवाणी (शेरशाह)
कृति सैनन (मिमी)
परिणीति चोपड़ा (संदीप और पिंकी फरार)
तापसी पन्नू (रश्मि रॉकेट)
विद्या बालन (शेरनी)

बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर Female
जीत सकती हैं -कोंकणा सेन शर्मा (रामप्रसाद की तेहरवीं)
नॉमिनेशन
कीर्ति कुल्हारी (गर्ल इन अ ट्रेन)
कोंकणा सेन शर्मा (रामप्रसाद की तेहरवीं)
मेघना मलिक (साइना)
नीना गुप्ता (संदीप और पिंकी फरार)
साईं तम्हंकर (मिमी)

बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर Male
जीत सकते हैं - पंकज त्रिपाठी (मिमी)
नॉमिनेशन
अभिषेक बनर्जी (रश्मि रॉकेट)
मानव कौल (साइना)
पंकज त्रिपाठी (83)
पंकज त्रिपाठी (मिमी)
परन बंदोपाध्याय (बॉब बिस्वास)
राज अर्जुन (थलाइवी)

बेस्ट फिल्म क्रिटिक्स
जीत सकती है - सरदार उधम (शूजित सरकार)
नॉमिनेशन
रामप्रसाद की तेहरवीं (सीमा पाहवा)
संदीप और पिंकी फरार (दिबाकर बनर्जी)
सरदार उधम (शूजित सरकार)
शेरनी (अमित मसुरकर)

बेस्ट एक्टर Male क्रिटिक्स
जीत सकते हैं - विकी कौशल (सरदार उधम)
नॉमिनेशन
अभिषेक बच्चन (बॉब बिस्वास)
प्रतीक गांधी (भवई)
रणवीर सिंह (83)
विकी कौशल (सरदार उधम)
विक्रांत मैसी (हसीन दिलरुबा)

बेस्ट एक्टर Female क्रिटिक्स
जीत सकती हैं - तापसी पन्नू (हसीन दिलरुबा)
नॉमिनेशन
सुप्रिया पाठक (रामप्रसाद की तेहरवीं)
तापसी पन्नू (हसीन दिलरुबा)
विद्या बालन (शेरनी)

बेस्ट कोरियोग्राफी
जीत सकते हैं - विजय गांगुली (चका चक - अतरंगी रे)
नॉमिनेशन
फराह खान (टिप टिप बरसा पानी - सूर्यवंशी)
गणेश आचार्य (परम सुंदरी - मिमी)
विजय गांगुली (चका चक - अतरंगी रे)
विजय गांगुली (लिटिल लिटिल - अतरंगी रे)
पीयूष-शाज़िया (नदियां पार - रूही)

बेस्ट प्लेबैक सिंगर Male
जीत सकते हैं - अरिजीत सिंह (रेत ज़रा सी - अतरंगी रे)
नॉमिनेशन
अरिजीत सिंह (लहरा दो-83)
अरिजीत सिंह (रेत ज़रा सी - अतरंगी रे)
बी प्राक (मन भरेया - शेरशाह)
देवेंद्रपाल सिंह (लकीरां - हसीन दिलरुबा)
जुबिन नौटियाल (रातां लम्बियां - शेरशाह)

बेस्ट प्लेबैक सिंगर Female
जीत सकती हैं - असीस कौर (रातां लम्बियां - शेरशाह)/श्रेया घोषाल (चका चक - अतरंगी रे)
नॉमिनेशन
असीस कौर (लकीरां - हसीन दिलरुबा)
असीस कौर (रातां लम्बियां - शेरशाह)
नेहा कक्कड़ (मतलबी यारियां - गर्ल इन अ ट्रेन)
प्रिया सरैया (कल्ले काले - चंडीगढ़ करे आशिकी)
श्रेया घोषाल (चका चक - अतरंगी रे)
श्रेया घोषाल (परम सुंदरी - मिमी)

बेस्ट म्यूज़िक एल्बम
जीत सकते हैं - ए आर रहमान (अतरंगी रे)
नॉमिनेशन
ए आर रहमान (अतरंगी रे)
ए आर रहमान (मिमी)
अमाल मलिक (साइना)
अमित त्रिवेदी (हसीन दिलरुबा)
सचिन-जिगर (चंडीगढ़ करे आशिकी)
तनिष्क बागची, बी प्रकाश, जानी, जसलीन रॉयल, जावेद-मोहसिन और विक्रम मोंट्रोस (शेरशाह)

बेस्ट गीतकार
जीत सकते हैं - इरशाद कामिल (रेत ज़रा सी - अतरंगी रे)
नॉमिनेशन
इरशाद कामिल (रेत ज़रा सी - अतरंगी रे)
जानी (मन भरेया 2.0 - शेरशाह)
कौसर मुनीर (लहरा दो -83)
क्षितिज पटवर्धन (फिसल जा तू - हसीन दिलरुबा)
मनोज मुंतशिर (परिंदा - साइना)
तनिष्क बागची (रातां लम्बियां - शेरशाह)


Click it and Unblock the Notifications











