लाल बहादुर शास्त्री के कहने पर बनाई गई थी ये फिल्म, 24 घंटे में लिखी गई कहानी और..

film Upkaar was made at the behest of Lal Bahadur Shastri Manoj Kumar wrote the story of the film in 24 hours

हिंदी सिनेमा में कुछ ऐसे गाने हैं जो की सदाबहार माने जाते हैं। 'मेरे देश की धरती...' गाना तो आपने सुना ही होगा। यह गाना देशभक्ति गीतों में काफी ज्यादा मशहूर माना जाता है। यह गाना साल 1967 में रिलीज हुई फिल्म उपकार का है। बॉलीवुड की यह एक ऐसी फिल्म है जिसने कमाई से लेकर पापुलैरिटी तक हर तरफ अपनी एक खास जगह बनाई। इस फिल्म में मनोज कुमार को भारत कुमार बनाया तो वही आशा कुमार की जिंदगी बदल कर रख दी। प्राण साहब को सिनेमा की दुनिया में एक नई जगह दिलाई। लेकिन इसकी सबसे खास बात तो यह है कि उपकार फिल्म को बनाने का आईडिया किसी फिल्म मेकर का नहीं था बल्कि तत्कालीन प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का था।

मनोज कुमार ने ट्रेन में लिख डाली फिल्म की पूरी स्टोरी

फिल्म उपकार को साल 1967 में रिलीज किया गया था लेकिन फिल्म ताना-बाना को साल 1965 में बुन लिया गया। उस समय मनोज कुमार की फिल्म शहीद रिलीज की गई थी। वहीं दूसरी तरफ तत्कालीन प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री दिल्ली में फिल्म की स्क्रीनिंग के लिए पहुंचे। फिल्म को देखने के बाद में उन्होंने मनोज कुमार से कहा कि वह जय जवान जय किसान के नारों पर कोई फिल्म क्यों नहीं बनाते हैं? इसके बाद में जब मनोज कुमार ट्रेन से दिल्ली लौटे तो रास्ते में उपकार फिल्म की कहानी लिख डाली। इसमें भारत कुमार का लीड किरदार मनोज कुमार ने ही अदा किया। इस फिल्म में कल्याण जी-आनंद जी ने संगीत दिया।

फिल्म के बदौलत आशा पारेख की बदल गई थी किस्मत

इस फिल्म ने आशा पारेख को एक नया मुकाम दिलाया। उस समय भी एक्ट्रेस एक सुपरस्टार बन चुकी थी। लेकिन उनकी पहचान बतौर डांसिंग हीरोइन थी। लेकिन मनोज कुमार ने उनकी इमेज बदलना चाहिए और आशा पारेख को एक डॉक्टर का किरदार दिया। इस फिल्म के दौरान एक्ट्रेस के सिर्फ दो डांस मूव्स थे। मनोज कुमार ने आशा पारेख के एक्सप्रेशन पर भी काफी ज्यादा काम किया। दरअसल जब आशा पारेख कोई भी इमोशनल सीन करती थी तो अपना माथा पीटने और ललाट को सिकोड लिया करती थी। लेकिन फिल्म में मनोज कुमार ने उनको इस चीज को करने से रोका था।

फिल्म में प्राण साहब को मिला पॉजिटिव किरदार

आशा पारेख के साथ में फिल्म प्राण साहब के लिए जीवनदायनी बन गई। इससे पहले एक्टर ने सिर्फ पर्दे पर विलन का किरदार निभाया था। लेकिन इस फिल्म के दौरान उनका सकारात्मक किरदार सामने आया। दरअसल इसमें उन्होंने लंगड़े मलंग चाचा का किरदार निभाया और दर्शकों को काफी पसंद भी आया। प्राण साहब को एक पॉजिटिव किरदार मिला और कसमे वादे प्यार वफा गाना भी उन्हीं पर फिल्माया गया था। लेकिन उपकार फिल्म के म्यूजिक डायरेक्टर्स कल्याण जी और आनंदी की शुरुआत में इस के खिलाफ थे। उनको ऐसा लग रहा था कि इस गाने को मनोज कुमार पर फिल्माया जाएगा। जिसके चलते कल्याण जी और आनंद जी ने मनोज कुमार को कहा था कि वह एक अच्छे गाने को बर्बाद कर रहे हैं। हालांकि इसका उलटा हुआ और प्राण की विलेन की इमेज भी बदल गई।

मनोज ने शशि कपूर को नहीं किया फिल्म में कास्ट

इस फिल्म में भारत के छोटे भाई का किरदार प्रेम चोपड़ा ने निभाया था और उनका नेगेटिव किरदार देखने को मिला। इसी वजह से मनोज ने शशि कपूर को पूरण के किरदार के लिए नहीं लिया था। मनोज ने जब स्क्रिप्ट लिखी थी तो पूरण के किरदार के लिए शशि कपूर को लेना चाहते थे लेकिन उन्हें ऐसा लगा कि एक्टर के लिए यह फिल्म करना शायद घटक का सौदा हो जाएगी। ऐसा इसीलिए क्योंकि उनके करियर की शुरुआत हुई थी और पूरण का किरदार एक कर्णकारात्मक किरदार था। जिसके चलते मनोज कुमार ने शशि कपूर को ना लेकर प्रेम चोपड़ा को फाइनल कर लिया।

More from Filmibeat

Read more about: manoj kumar asha parekh pran
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X