..................... Film Samadhi to Har Har Mahadev, these films did the highest box office collection in the year 1950 - Hindi Filmibeat

1950 की वो पांच फ़िल्में जिन्होंने हिला डाला था पूरा बॉक्स ऑफिस, दिलीप कुमार-राज कपूर भी सहमे

Samadhi to Har Har Mahadev

जब भी बॉलीवुड की क्लासिक फिल्मों की बात आती है तो हमेशा से ही वह दिलों में बस जाती हैं. ऐसा इसीलिए क्योंकि इन फिल्मों की बात ही कुछ अलग है और उनकी कहानी भी इमोशन से भरी होती हैं जो कि अपनी तरफ खींचने को मजबूर कर देती हैं. लेकिन आज हम आपको बॉलीवुड की साल 1950 में रिलीज हुई पांच ऐसी फिल्मों के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने उसे साल सबसे ज्यादा कमाई की थी.

समाधि

अशोक कुमार की फिल्म समाधि ने जैसे ही सिनेमाघर में एंट्री मारी वैसे ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया. बता दें कि साल 1950 की यह सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शुमार हो गई. बता दे कि यह एक बॉलीवुड जासूसी फिल्म थी और इसका निर्देशन रमेश सहगल ने किया. खबरों के अनुसार इसका टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन एक करोड़ 35 लाख का था.

बाबुल

दिलीप कुमार की रिलीज हुई बाबुल ने भी दर्शकों द्वारा काफी ज्यादा प्यार बटोरा था. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा खासा प्रदर्शन किया और उसके गाने भी सुपरहिट हो गए थे. इस फिल्म को एसयू सनी द्वारा निर्देशित किया गया था. यह एक बॉलीवुड म्यूजिक ड्रामा फिल्म साबित हुई थी जिसमें दिलीप कुमार के साथ में नरगिस और मुनव्वर सुल्ताना भी लीड किरदार में नजर आए थे. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर एक करोड़ 25 लाख का कलेक्शन किया.

दास्तान

साल 1950 में रिलीज हुई राज कपूर की फिल्म दास्तान उस साल की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शुमार थी. इस फिल्म को ए आर कारदार ने निर्देशित किया था. यह दर्शकों की बेहद ही पसंदीदा फिल्मों में शुमार हो गई थी और आपको बता दें कि इसका टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 1 करोड़ 15 लाख का हुआ था.

जोगन

अगर हम फिल्म जोगन की बात करें तो इसको भी साल 1950 में रिलीज किया गया था और यह उस साल की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शुमार थी. यह फिल्म रिलीज होने के तुरंत बाद ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा गई थी. इसे किदारनाथ शर्मा द्वारा निर्देशित किया गया था. इसका टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन था एक करोड़ 12 लाख रुपए.

हर हर महादेव

फिल्म हर हर महादेव को साल 1950 में रिलीज किया गया था और यह उसे साल की पांचवी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई थी. इस फिल्म में निरूपा रॉय और त्रिलोक कपूर के साथ-साथ धरा भी लीड किरदार में नजर आए थे. बॉक्स ऑफिस पर भी यह फिल्म काफी पसंद की गई थी. जिसने टोटल कलेक्शन 60 लाख का किया था.

Read more about: bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X