B'day Spcl: देसी और हटकर अंदाज, खतरनाक मारधाड़ भरी फिल्में, जीत ले गए ताबड़तोड़ अवॉर्ड्स
बॉलीवुड में यूं तो हर साल एक से बढ़कर एक स्टार एंट्री लेते हैं। लेकिन कुछ ही ऐसे स्टार होते हैं जिनका अलग अंदाज ऑडिएंस के दिलो-दिमाग पर छा जाता है। आज हम किसी एक्टर की बात नहीं कर रहे बल्कि स्टार मेकर की बात पर रहे हैं। इनकी फिल्में किसी एक्टर को भी सुपरस्टार बना सकती हैं। ये फिल्ममेकर अपने डार्क और ठेठ देसी स्टाइल के लिए जाने जाते हैं और इनकी फिल्में ऑडिएंस को कुछ इस तरह इंप्रेस करती हैं कि ट्रेंड बन जाती हैं। ये डारेक्टर हैं.. प्रोड्यूसर हैं.. स्क्रीनराइटर हैं और एक्टर भी हैं।
[अक्षय कुमार की अजीबो-गरीब हरकतें, कैमरे में कैद, देख कर भौचक्के रह जाएंगे आप]
जी हां ! हम बात कर रहे हैं गैंग्स ऑफ वसेपुर जैसी फिल्मों के डायरेक्टर अनुराग कश्यप की। बॉलीवुड के सबसे सफल फिल्म मेकर में से एक अनुराग आज अपना 46वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने 15 साल पहले यानी 2003 में आई फिल्म पांच से डायरेक्टोरियल डेब्यू किया था। जिसके बाद उन्होंने एक के बाद एक धमाकेदार फिल्में दी हैं। उन्होंने अपनी इन शानदार फिल्मों के लिए कई अवॉर्ड्स अपने नाम किए हैं। जिनमें एक नेशनल अवॉर्ड है और 4 फिल्मफेयर अवॉर्ड है।

जितनी डार्क उनकी फिल्में होती हैं उतनी ही दिलचस्प है अनुराग की रियल लाइफ। 45 साल के अनुराग कश्यप अब तक दो शादियां कर चुके हैं। वहीं, इन दिनों वे खुद से 21 साल छोटी लड़की शुभ्रा शेट्टी के साथ डेट कर रहे हैं। ज्यादातर शांत रहने वाले अनुराग ने अपने साथ हुई यौन शोषण की घटना के बारे में बता कर सभी को चौंक दिया था। बहरहाल, इतने शानदार फिल्म मेकर का जन्मदिन है और उनकी फिल्मों के बारे में बात न हो ऐसा तो नहीं हो सकता ... तो इसी बात पर आगे जानें उनकी 10 शानदार और लीक से हटकर फिल्मों के बारे में-


Click it and Unblock the Notifications