फिल्म गुरु ने पूरे किये 16 साल, इसी फिल्म के सेट पर शुरू हुई थी ऐश-अभिषेक की लव स्टोरी

डायरेक्टर मणिरत्नम की फिल्म 'गुरू' ने 16 साल पूरे कर लिये हैं। यह फिल्म अभिषेक बच्चन के करियर में मील का पत्थर साबित हुई है। फिल्म में अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय ने मुख्य किरदार निभाया था। सिर्फ करियर के लिहाज से ही नहीं बल्कि इस फिल्म ने अभिषेक बच्चन की किस्मत बदल दी थी। इसी फिल्म के दौरान उनको ऐश्वर्या राय से प्यार हो गया था। फिल्म के 16 साल पूरे होने पर अभिषेक बच्चन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है। इस पोस्ट में अभिषेक ने फिल्म से जुड़े कई लोगों को टैग भी किया है।
गुरुकांत देसाई आज भी दिल के करीब :
अभिषेक बच्चन ने सोशल मीडिया पर इस फिल्म का एक वीडियो क्लिप शेयर किया है जिसमें फिल्म का हीरो गुरुकांत देसाई कहता है, "मेरे पिताजी कहते थे, सपने मत देखो। क्योंकि सपने कभी पूरे नहीं होते लेकिन मैंने देखा और उन्हें पूरा भी किया।" इस पोस्ट के कैप्शन में अभिषेक बच्चन ने लिखा है, '16 साल बाद और गुरुकांत देसाई अभी भी दिल के करीब है।' इस पोस्ट में उन्होंने मिथुन चक्रवर्ती, ऐश्वर्या राय बच्चन, मणिरत्नम, ए. आर. रहमान को टैग भी किया है।
गुरु के सेट पर शुरू हुई थी रियल लाइफ लव-स्टोरी :
फिल्म 'गुरु' के सेट पर ही साथ काम करते हुए अभिषेक बच्चन को ऐश्वर्या राय से प्यार हुआ। फिल्म में ऐश्वर्या राय ने अभिषेक बच्चन की पत्नी का किरदार निभाया था। फिल्म की शूटिंग के दौरान अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या राय को प्रॉप की जो अंगुठी पहनायी थी, फिल्म की शूटिंग पूरी होने के बाद अभिषेक वह अंगुठी मेकर्स से मांग कर ले गये थे। अभिषेक बच्चन ने उसी अंगुठी से ऐश्वर्या राय को फिल्म के प्रीमियर के समय प्रपोज किया था। ऐश्वर्या ने वह प्रपोजल स्वीकार कर लिया और 2007 में दोनों शादी के बंधन में बंध गये।


Click it and Unblock the Notifications













