Cannes Film Festival 2023: ऐश्वर्या राय ने जब कांस फिल्म फेस्टिवल में किया था फैशन ब्लंडर, खूब उड़ा था मजाक!

aishwarya rai bachchan

Aishwarya Rai Bachchan Purple Lips: सेलिब्रिटीज को अक्सर ट्रोलर्स का सामना करना पड़ता है। कभी काम के कारण तो कभी शारीरिक बनावट के कारण। यहां तक की शादी, उम्र, लुक, फैशन ब्लंडर या अफेयर के कारण भी। फीमेल सेलिब्रिटी सोशल मीडिया पर सबसे अधिक ट्रोल की जाती हैं। पूर्व मिस वर्ल्ड और कान्स फिल्म फेस्टिवल की एवरग्रीन हसीना एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ भी कई बार ऐसा हुआ है कि उन्हें ट्रोल होना पड़ा। 76वां वार्षिक कान्स फिल्म फेस्टिवल 2023 16 से 27 मई तक चलेगा। इस मौके पर चलिए जानते हैं क्यों पोन्निन सेलवन स्टार ऐश्वर्या राय को कान्स फिल्म फेस्टिवल में आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था।

ऐश्वर्या राय बच्चन कान्स फिल्म फेस्टिवल में कब हुई थी ट्रोल -

69वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में जब ऐश्वर्या राय बच्चन शिरकत की थी तो ऐश्वर्या राय बच्चन ने फ्लोरल गाउन और पर्पल लिपस्टिक पहनकर कान्स फिल्म फेस्टिवल 2016 में रेड कार्पेट पर वॉक किया था। ऐश्वर्या राय के इस लुक पर फैंस ने उन्हें ट्रोल किया था और उनकी फैशन की समझ और फैशन के चयन पर सवाल तक खड़े कर दिए थे। कई ट्रोलर्स ने इसे फैशन ब्लंडर और फैशन डिजास्टर का नाम दिया था।

ऐश्वर्या राय बच्चन 2016 कांस लुक

कान्स फिल्म फेस्टिवल 2016 में, ऐश्वर्या राय ने अपनी फिल्म 'सरबजीत' की स्क्रीनिंग में भाग लिया और बोल्ड होने का विकल्प चुना लेकिन व् अपने लुक के साथ सेफ नहीं खेल पाईं। उन्होंने अपनी फूलों से सजी रामी कादी ऑफ शोल्डर ड्रेस के साथ लैवेंडर-ब्लू लिपस्टिक लगाई थी। अपने इस लुक को कंप्लीट करने के लिए, उन्होंने गॉथिक आईज और एक हाई पोनीटेल बनाई थी।

ऐश्वर्या राय बच्चन को उनके कान्स पर्पल लुक

पर्पल लिपस्टिक रेड कार्पेट पर सबसे अधिक कंडेम्ड (खराब) रंगों में से एक है और ऐश्वर्या को उनके लुक के लिए बुरी तरह से ट्रोल किया गया था। उनका लुक लोगों को पसंद नहीं आया और उन्हें अपनी पसंद के लिए खराब प्रतिक्रिया का सामना करना पड़ा। जैसे ही ऐश्वर्या का एक्सपेरिमेंटल लुक आउट हुआ, ये सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सोशल मीडिया पर हर कोई कांस फिल्म फेस्टिवल की सुपरस्टार को उनके स्टाइल पसंद के लिए जज कर रहा था। कुछ ने उनका मीम तक बना दिया और उन्हें ट्रोल किया गया।

क्या कहा ट्रोलर्स ने -

एक सोशल मीडिया यूजर ने तब उनके लुक का मजाक उड़ाते हुए कहा था, ऐसा लगता है कि रेड कार्पेट पर जाने से पहले उन्होंने खूब जामुन खाएं हैं।" एक अन्य ने पूछा, "क्या ऐश्वर्या ने कान्स में रेड कार्पेट पर चलने से पहले इस बार स्मर्फ (Cartoon) को किस किया?" कुछ लोगों ने उनका समर्थन करते हुए कहा था कि ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स में पर्पल लिपस्टिक लगाना उनके कॉस्मेटिक ब्रांड का फैसला भी हो सकता है।

क्या कहना था ऐश्वर्या राय का -

ये कांस में ऐश्वर्या की 15वीं अपीयरेंस थी और ट्रोल होने के बाद भी वे सभी ट्रोलिंग से अप्रभावित रहीं। एक इंटरव्यू में, ऐश्वर्या ने कहा था, मैं अपनी पसंद से एक्ट्रेस बनी हूं। मैं फैशन को एन्जॉय करती हूं और मैं इसे कला की तरह मानती हूं। मेरी एक लाइफ है और एक फैमिली है। इसलिए, मैं इन सब पर ध्यान नहीं देती हूं। इसलिए मुझे इन सबसे स्ट्रेस नहीं देता, यह मुझे परेशान नहीं करता.. मैं प्रोफेशनल हूं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X