अक्षय कुमार के डूबते करियर की इस 17 करोड़ी फ़िल्म ने लगाई नय्या पार, वरना एक्टर का हो जाता बंटाधार

Ajnabee Film Removed The Tag If Flop Actor From Akshay Kumar

अक्षय कुमार को बॉलीवुड के सबसे बेहतरीन कलाकारों में गिना जाता है। इतना ही नहीं आपको बता दें कि उन्होंने इंडस्ट्री में काफी हिट फिल्में भी दी हैं। लेकिन पिछले कुछ वक्त से उन्होंने बैक टू बैक 3 सालों तक फ्लॉप फिल्में दी। उन्होंने इन 3 सालों में 10 फिल्मों में काम किया और इनमें से 'सूर्यवंशी' फिल्म को छोड़ सारी फिल्में उनकी फ्लॉप हो गई। हालांकि जल्दी ही उनकी 'ओएमजी 2' फिल्म भी आने वाली है जिसको लेकर फैंस को भी काफी उम्मीद लग रही है। लेकिन अक्षय कुमार के साथ में ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है क्योंकि इससे पहले भी उन्होंने फ्लॉप फिल्में दी हुई है। बता दें कि खिलाड़ी कुमार के जीवन में एक वक्त ऐसा भी आया जब उनकी एक के बाद एक फिल्में हिट गई थी।

22 साल पहले इस फ़िल्म ने हटाया अक्षय पर से फ्लॉप एक्टर का टैग

लेकिन अक्षय कुमार की एक वक्त पर एक के बाद एक फिल्में फ्लॉप होती जा रही थी। जिसके बाद में एक्टर की एक कम बजट की फिल्म ने उनके करियर को टर्निंग पॉइंट दे दिया। दरअसल हम बात कर रहे हैं फिल्म 'अजनबी' की। ये फिल्म 22 साल पहले रिलीज हुई थी। जिसके अनुसार इस फिल्म को साल 2001 में रिलीज किया गया था और इस फिल्म का कुल बजट 17 करोड़ रुपए का था। लेकिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 31.83 करोड़ की मोटी कमाई कर ली थी।

अक्षय कुमार ने निभाया था विलेन का किरदार

अक्षय कुमार की इस फिल्म में उनके साथ में बॉबी देओल, बिपाशा बसु और करीना कपूर भी नजर आए थे। जिन्होंने लीड किरदार निभाया था। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस फिल्म में अक्षय कुमार ने विलेन का किरदार निभाया। इसके बावजूद भी उनके किरदार को काफी ज्यादा दर्शकों द्वारा प्यार मिला। एक्टर की ये फिल्म उनके लिए एक बड़ा टर्निंग प्वाइंट साबित हो गई थी। बॉक्स ऑफिस पर जब इस फिल्म ने अच्छी खासी कमाई की तो अक्षय कुमार से फ्लॉप एक्टर का टैग हट गया था। बता दें कि फिल्म 'अजनबी' में मर्डर मिस्ट्री दिखाई गई थी।

Read more about: akshay kumar bipasha basu ajnabee
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X