B'day SpcL-इन फिल्मों की वजह से दीपिका कर रहीं बॉलीवुड पर राज
बॉलीवुड की सफल अभिनेत्री और स्टाइल ऑइकन में शुमार दीपिका पादुकोण 5 जनवरी 2016 को अपना जन्मदिन मना रही हैं और 30 साल की हो चुकी हैं। दीपिका ने करियर की शुरूआत मॉडलिंग से की लेकिन फिल्मों में ब्रेक डॉयरेक्टर फराह खान ने दिया।
दीपिका ने फिल्मी करियर की शुरूआत हीं शाहरूख खान के साथ 2007 की ब्लॉकबस्टर मूवी ओम शांति ओम से की । ओम शांति ओम के लिए दीपिका को बेस्ट एक्ट्रेस डेब्यू का फिल्म फेयर अर्वाड भी मिला। ओम शांति ओम के बाद दीपिका के करियर ने जो रफ्तार पकड़ी वो लगातार जारी है।
एक के बाद एक दीपिका लगातार हिट फिल्में दे रहीं है। कॉकटेल, लव आज कल, ये जवानी है दिवानी, रामलीला, चेन्नई एक्सप्रेस, पीकू, हैप्पी न्यू इयर, बाजीराव मस्तानी ने ज़बर्दस्त कमाई की।
प्रोफेशनल लाइफ के अलावा दीपिका अपनी निजी जिंदगी की वजह से भी काफी सुर्खियों में रहतीं हैं चाहे वो रणबीर कपूर, सिद्धार्थ माल्या से अफेयर की खबरें हों या फिर रणवीर सिंह से। हालांकि दीपिका कभी खुलकर इन पर नहीं बोलती।
आप भी डालिए एक नज़र दीपिका पादुकोण की अब तक की बेस्ट फिल्मों पर -


Click it and Unblock the Notifications











