ऋतिक रौशन का बॉक्स ऑफिस पर खुद से मुकाबला, 1 ही दिन दो बिग फिल्में होंगी रिलीज- नुकसान सिर्फ ऋतिक को !

ऋतिक रोशन की दो बड़ी फिल्में एक साथ रिलीज होने जा रही हैं। ये किसी बड़े तोहफे से कम नहीं होगा। कोरोना ने जहां फिल्मों का सिस्टम ही बिगाड़ कर रख दिया है ऐसे में इस बड़े क्लैश को लेकर उत्साहित होना बनता है। ऋतिक रोशन के जन्मदिन पर उनकी फिल्म फाइटर का ऐलान हुआ। जिसकी रिलीज डेट 30 सितंबर 2022 बताई गई। वहीं अब खबरें ये आईं है कि ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की विक्रम वेधा रीमेक भी इसी दिन रिलीज होगी। लेकिन अभी तक ऋतिक रोशन या सैफ ने विक्रम वेधा को लेकर औपचारिक बयान नहीं दिया है।

इसका मतलब ये हुआ कि ऋतिक रोशन का मुकाबला खुद से ही होने जा रहा है। ऋतिक रोशन की फिल्म फाइटर की वह शूटिंग भी शुरू कर चुके हैं। जिसे वॉर निर्देशक सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट कर रहे हैं। ये फिल्म बेहद खास है। क्योंकि पहली बार ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की जोड़ी को सिद्धार्थ आनंद लेकर आ रहे हैं। सिद्धार्थ आनंद तो एक्शन में माहिर हैं जिनकी रिकॉर्ड तोड़ फिल्में हिट साबित होती हैं।

fighter vikram vedha

वहीं अब मनोरंजन जगत में तमिल फिल्म विक्रम वेधा के हिंदी रीमेक ने भी खूब तलहका मचा दिया है। ये फिल्म भी काफी खास है। क्योंकि पहली बार सैफ अली खान और ऋतिक रोशन की जोड़ी पर्दे पर नजर आएगी। पुष्कर गायत्री इसे निर्देशित कर रहे हैं। फिल्म को लेकर तरण आदर्श ने बताया कि फिल्म 30 सितंबर 2022 को रिलीज होगी।

इसका मतलब दोनों ही फिल्में गांधी जयंती के मौके पर रिलीज हो रही हैं। 2 अक्टूबर की गांधी जयंती हैं और इसी वीकेंड फाइटर और विक्रम वेधा रीमेक रिलीज होने जा रहा है। साल 2022 का बड़ा क्लैश ये साबित हो सकता है।

कोरोना तय करेगा फाइटर और विक्रम वेधा की किस्मत

कोरोना तय करेगा फाइटर और विक्रम वेधा की किस्मत

फाइटर और विक्रम वेधा का क्लैश कोरोना से जुड़ा है। यदि कोरोना की तीसरी लहर अगस्त से आ गई और कई महीने इसका असर देखने को मिला तो फिल्मों की शूटिंग पूरी नहीं हो पाएगी और फिल्में पोस्टपोन हो सकती हैं।

रिलीज डेट में बदलाव

रिलीज डेट में बदलाव

अभी तो सिद्धार्थ आनंद और पुष्कर गायत्री दोनों की ओर से रिलीज डेट के बदलाव को लेकर कुछ हलचल नहीं है। लेकिन भविष्य में इसकी रिलीज डेट में बदलाव किया जाए, ऐसा भी हो सकता है। ऋतिक रोशन दोनों ही फिल्मों के लीड एक्टर हैं, ऐसे में दो फिल्में साथ में रिलीज करने का खतरा मेकर्स नहीं लेंगे।

क्लैश से ऋतिक रोशन को नुकसान

क्लैश से ऋतिक रोशन को नुकसान

विक्रम वेधा और फाइटर यदि क्लैश होती है तो संभवत: ऋतिक रोशन ही वो स्टार होंगे जिसे सिर्फ नुकसान ही भोगना पड़ सकता है। क्योंकि दो बड़ी फिल्में साथ में रिलीज होंगी तो एक फिल्म पर जरूर असर पड़ेगा। ऐसे में फाइटर पर असर पड़े या विक्रम वेधा पर दोनों ही तरह से नुकसान तो ऋतिक को होगा।

कृष 4 का इंतजार

कृष 4 का इंतजार

हाल में ही कृष फिल्म के 15 साल हुए। इस मौके पर कृष 4 के आने का भी ऐलान हो गया। फाइटर और विक्रम वेधा के बाद ऋतिक रोशन अपनी मोस्ट हिट फ्रेंचाइजी फिल्म कृष 4 पर भी काम शुरू करेंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X