जब इस सुपरस्टार ने बेबाक अंदाज से हसीना के छुड़ाए पसीने, बोले- देखो बेबी! तुम फिल्म में बहन बन सकती हो मगर...

Feroz Khan asha sachdev

फिरोज खान बॉलीवुड के एक दिवंगत सुपरस्टार रह चुके हैं। वह भले ही आज हमारे बीच नहीं है लेकिन आपको बता दें कि उनकी बेहतरीन फिल्में आज भी काफी लोकप्रिय है। फिरोज खान ने हिंदी सिनेमा पर 4 दशकों तक राज किया। एक्टर ने 1960 में रिलीज हुई दीदी फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की और आखिरी बार साल 2007 में आई फिल्म वेलकम में उन्हें देखा गया।

फिरोज खान ने अपने करियर में काफी बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। वह एक बेहतरीन एक्टर होने के साथ-साथ एक प्रोड्यूसर और डायरेक्टर भी रहे। हालांकि 27 अप्रैल 2009 को कैंसर के कारण उनका निधन हो गया। फिरोज खान के बारे में बताया जाता है कि वह काफी अडियल और बेबाक स्वभाव के थे। कई बार उनके स्वभाव की तुलना सुपरस्टार राजकुमार से भी की जाती थी।

बताया जाता था कि फिरोज खान अपने आगे किसी को भी कुछ भी नहीं समझते थे। उनके मुंह पर जो आता था वह बोल देते थे और दिल के काफी साफ थे। लेकिन ऐसा ही मजाक एक बार फिरोज खान ने अपनी को स्टार रह चुकी आशा सचदेव के साथ कर दिया। दरअसल यह बात तब की है जब उनकी सुपरहिट फिल्म कशमकश की शूटिंग चल रही थी। जिसे साल 1973 में रिलीज किया गया था।

इस फिल्म में फिरोज खान के अलावा शत्रुघ्न सिन्हा,रेखा और आशा सचदेव को लीड किरदार में देखा गया था। फिल्म को 70 लाख के बजट में बनाया गया और इसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी। बताया जाता है कि जब फिरोज खान ने आशा सचदेव को फिल्म के लिए संपर्क किया था तो उन्होंने उनसे कहा कि देखो बेबी, तुम फिल्म में मेरी बहन बन सकती हो लेकिन रियल लाइफ में नहीं।

बता दे कि फिरोज खान के इस मजाक भरे अंदाज के चलते आशा सचदेव काफी ज्यादा डर गई थी। हालांकि बाद में उन्हें समझ आ गया था। इसके बाद दोनों की मीटिंग हुई और यह फिल्म फाइनल हो गई। फिरोज खान और शत्रुघ्न सिन्हा को इस फिल्म में पहली और आखिरी बार देखा गया था। इसके बाद किसी भी फिल्म में दोनों को साथ में नहीं देखा गया।

More from Filmibeat

Read more about: feroz khan asha sachdev
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X