इश्क़ में दीवाना हुआ एक्टर, 10 साल तक बीवी-बच्चों की नहीं ली खबर, बाद में पत्नी से मांगी माफ़ी लेकिन...

Feroz Khan

Feroz Khan: 70-80 के दशक में हिंदी सिनेमा में सबसे ज्यादा स्टाइलिश हीरो फिरोज खान को माना जाता था। इतना ही नहीं आपको बता दें कि उनका 25 सितंबर साल 1939 में बेंगलुरु में जन्म हुआ और शाही अंदाज की वजह से हर कोई उन्हें पसंद करने लगा। उनका हर एक स्टाइल ट्रेंड बन जाता था। यहां तक कि फिरोज खान ने एक्टर होने के साथ-साथ निर्माता और निर्देशक की जिम्मेदारी भी बहुत ही बेहतरीन तरीके से निभाई। लेकिन आज हम आपको फिरोज खान की जिंदगी के कुछ ऐसे किस्सों से आपको रूबरू करवाने वाले हैं, जिनको लेकर आपको शायद ही बहुत कम पता होगा।

एक बच्ची की मां से रचाई एक्टर ने शादी

फिरोज खान अपनी एक्टिंग की वजह से काफी ज्यादा पसंद किए जाते थे लेकिन उससे भी ज्यादा वह अपनी मैरिड लाइफ को लेकर चर्चा में बने रहे। दरअसल आपको बता दें कि उन्होंने एक बच्ची की मां से शादी रचाई। जब एक्टिंग की शुरुआत हुई तो उसके बाद एक पार्टी में उनकी मुलाकात सुंदरी से हुई। दोनों ने 5 साल तक एक दूसरे को डेट किया और 1965 में शादी रचा ली। फिरोज और सुंदरी के दो बच्चे फरदीन और लैला खान हुए।

बीवी-बच्चों को छोड़ ज्योतिका संग लिव-इन में रहने लगे एक्टर

लेकिन शादी के कुछ साल बाद फिरोज खान की जिंदगी में एक हसीना आई। दरअसल एक्टर की मुलाकात एयर होस्टेस ज्योतिका धनराजगिर से हो गई थी। एक्टर ज्योतिका पर पूरी तरीके से फिदा हो गए। फिरोज खान की पत्नी सुंदरी को उनके अफेयर के बारे में पता चला तो उन्होंने नाराजगी जाहिर की। इसके बाद में एक्टर ने अपनी पत्नी और बच्चों को छोड़ दिया और ज्योतिका के साथ में बेंगलुरु में लिव-इन में रहने लगे।

ज्योतिका और फिरोज का चला 10 साल तक रिश्ता

फिरोज खान और ज्योतिका तकरीबन 10 सालों तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहे। ज्योतिका ने जब भी फिरोज खान से शादी की बात की तो उन्होंने हर बार टाल दिया। तंग आकर ज्योतिका ने फिरोज खान से अपने सारे रिश्ते खत्म कर दिए। इसके बाद में वह लंदन चली गई थी और एक इंटरव्यू के दौरान फिरोज खान ने तो यह भी कह दिया था कि वह ज्योतिका को जानते तक नहीं है।

10 साल बाद बीवी-बच्चों के पास वापस पहुंचे फिरोज खान

लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि ज्योतिका से रिश्ता टूटने के बाद में फिरोज खान अपनी पत्नी सुंदरी और बच्चों के पास में वापस आए। लेकिन फिरोज खान को उनकी पत्नी ने माफ करने से इनकार कर दिया। सुंदरी ने फिरोज खान से धोखा मिलने की वजह से उनका तलाक दे दिया। बाद में 27 अप्रैल 2009 में वह कैंसर के कारण इस दुनिया को अलविदा कह गए।

More from Filmibeat

Read more about: feroz khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X