बरजख में माशूका से शादी करने के लिए बेताब था ये बूढा एक्टर, रियल लाइफ में 70 की उम्र में रचाई दूसरी शादी

Salman Shahid Real Life Love Story: फवाद खान और सनम सईद के पाकिस्तानी बरजख वेब शो की काफी ज्यादा चर्चा हो रही है। इतना ही नहीं इसमें सलमान शाहिद आका यानी कि जफर खानजादा बूढ़े शख्स का किरदार निभाते हुए नजर आ रहे हैं। इस वेब शो में जफर खानजादा अपनी मर चुकी माशूका मेहताब से मिलने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार नजर आते हैं।
इतना ही नहीं इस वेब शो में सलमान शाहिद की यह लव स्टोरी जितनी ज्यादा इंटरेस्टिंग है उससे कहीं ज्यादा उनकी रियल लाइफ प्रेम कहानी भी है। दरअसल सलमान ने 70 की उम्र में ताहिरा सलमान के साथ में दूसरी बार शादी की थी। इंटरव्यू के दौरान सलमान शाहिद अपनी लव स्टोरी को भी सजा कर चुके हैं।
इस पर सलमान शाहिद ने बात करते हुए कहा था कि एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हमारी मुलाकात हुई और फिर मैंने कहा कि इतने सालों से हम मिल रहे हैं ऐसे ही रखना है या फिर शादी करनी है। ताहिरा सलमान ने बताया कि शाहिद बहुत शरीफ इंसान है। हम जब सिर्फ दोस्त थे तो इनको मुझे खोने का डर सताने लगा। लेकिन मैं कहीं जा नहीं रही थी।
ताहिरा सलमान आगे कहती है कि हमारे बच्चे बड़े हो गए थे और पहली शादी से मुझे दो बच्चे भी हैं। सलमान शाहिद की एक बेटी भी है और तीनों बच्चों की रजामंदी हमारे लिए बहुत ज्यादा जरूरी थी। लेकिन यह बहुत अच्छी बात है कि तीनों बच्चों की आपस में बहुत अच्छी दोस्ती है।
सलमान शाहिद ने इस पर बात करते हुए कहा कि मैं यही चाहता था कि शांति से निकाह हो जाए और इन्होंने सारे फंक्शन भी किए। मेहंदी से लेकर हल्दी सब लगाया गया। ताहिरा सलमान ने बताया कि सब इतने ज्यादा खुश थे और यहां तक कि हमारे घर में काम करने वाले ड्राइवर से लेकर हाउस हेल्प ने भी हमें हल्दी लगाई थी और बहुत मस्ती भी हुई थी।
अगर हम सलमान शाहिद की बात करें तो आपको बता दें कि वह एक मशहूर पाकिस्तान के अभिनेता है और उन्होंने भारतीय फिल्मों काबुल एक्सप्रेस और इश्किया में भी काफी बेहतरीन परफॉर्म किया था। शायद ही आप जानते होंगे कि वह बेडरूम एक्ट्रेस खुर्शीद शाहिद के बेटे हैं।


Click it and Unblock the Notifications




