दो सीन और इनके आगे सब फेल..इस 'खान' में बात ही कुछ ऐसी है!

By Shweta

ऐ दिल है मुश्किल का आज टीजर आ गया और इसमें कोई शक नहीं है कि टीजर को लोग अच्छा खासा पसंद भी कर रहे हैं। ऐ दिल है मुश्किल में रणबीर कपूर ऐश्वर्या राय के साथ रोमांस करते नजर आएंगे तो साथ ही अनुष्का शर्मा के साथ भी। फिल्म में अनुष्का शर्मा भी बेहद खूबसूरत लग रही हैं और ऐश की तो जितनी तारीफ की जाए कम है।

[90s की ब्लॉकबस्टर फिल्म..सलमान-संजय दत्त आए साथ..36 दिन में फिल्म तैयार !]

टीजर में रणबीर कपूर पहले ही सीन से बस छा जाते हैं और लगता है मानो रणबीर से बेहतर और कोई लग ही नहीं सकता था। इन तीनों के अलावा भी फिल्म में एक स्टार हैं जो अपने महज दो फ्रेम में नजर आए लेकिन वो ऐसा लग रहा है वो हर किसी पर भारी पड़ने वाले हैं।

Fawad Khan

फवाद खान के लुक्स की तारीफ सिर्फ पाकिस्तान में नहीं भारत में भी खूब होती है। उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है।वो अभी महज दो फिल्मों मं आए हैं और ऐ दिल है मुश्किल उनकी तीसरी फिल्म है लेकिन उनकी फिल्म का दर्शक इंतजार करते हैं।

ऐ दिल है मुश्किल के टीजर में भी फवाद खान महज कुछ देर के लिए नजर आए और लेकिन उन्होंने अपनी मौजूदगी दर्ज कराने में कामयाब रहे। अपने इंटेस और किलर लुक्स के कारण 2 सीन में भी वो छा गए।

हालांकि अभी ये तो नहीं साफ साफ कहा गया है कि रोल क्या होगा लेकिन करण जौहर ने ये जरूर कहा है कि फिल्म में फवाद खान का बेहद महत्वपूर्ण रोल है।

फवाद खान बॉलीवुड में डेब्यू खूबसूरत फिल्म से सोनम कपूर के ऑपोजिट किए थे और पहली ही फिल्म से उन्हें बॉलीवुड में पहचान मिल गई और अच्छी खासी फैन फॉलोइंग भी।

फवाद खान खूबसूरत के अलावा इस साल ही रिलीज हुई कपूर एंड सन्स में भी नजर आए। इसमें भी फवाद को खूब वाहवाही मिली। फवाद खान , आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा तीनों ही फिल्म में जबरदस्त लगे।

करण जौहर फवाद खान की हमेशा तारीफ करते नजर आते हैं। रिर्पोट्स की माने तो जल्द ही फवाद खान और दीपिका साथ में करण जौहर की फिल्म में नजर आ सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो वाकई फवाद और दीपिका को साथ में देखना दिलचस्प होगा।

बहरहाल फिलहाल तो फवाद खान के फैन्स ऐ दिल है मुश्किल का इंतजार कर रहे और साथ ही रणबीर, ऐश्वर्या और अनुष्का के फैन्स भी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X