सलमान खान से लेकर कैटरीना कैफ तक..समय मिलते ही इन जगहों पर छुट्टियां बिताना चाहते हैं स्टार्स

Stars

नए साल और क्रिसमस में महज कुछ दिन रह गए हैं। वेकेशन मके मूड में अब आम से खास लोग तक जाने लगे हैं। कई स्टार्स फैमिली और दोस्तों के संग वेकेशन पर रवाना हो चुके हैं। सोमवार देर रात ऋतिक रोशन भी अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद, कजिन बहन सबा आजाद और दोनों बेटों के संग वेकेशन के लिए रवाना हो गए।

हम अक्सर अपने चहेते स्टार्स को समय मिलते ही छुट्टियां बिताने के लिए जाते देखते हैं। उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया जाता है। कई स्टार्स अपनी वेकेशन की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं तो वहीं, आपको जानकर हैरानी होगी कि कई स्टार ऐसे भी हैं जिन्हें वेकेशन के लिए कहीं दूर जाना पसंद नहीं है।

तो आज हम बॉलीवुड स्टार्स और उनकी फेवरिट डेस्टिनेशन के बारे में भी बताने जा रहे हैं। आप भी जानें कि आखिर उन्हें कहां एन्जॉय करना पसंद है।

कैटरीना कैफ

कैटरीना कैफ

कैटरीना कैफ को जब भी समय मिलता है या व्यस्त शेड्यूल से छुट्टी लेकर वो हमेशा न्यूयॉर्क या मालदीव्स जाना पसंद करती हैं। अपनी शादी के बाद भी पति विकी कौशल के साथ वो न्यूयॉर्क और मालदीव्स छुट्टियां मनाने जा चुकी हैं।

शाहरुख खान

शाहरुख खान

शाहरुख खान ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि वो अब ज्यादातर रिलैक्स करना पसंद करते हैं। लेकिन, उन्हें दुबई से खास लगाव है और ये बात वो कई बार बोल चुके हैं।

सलमान खान

सलमान खान

सलमान खान ने एक शो में खुलासा किया था कि, उन्होंने कई सालों से काम से कोई छुट्टी नहीं ली है और ना वो वेकेशन पर जाना पसंद करते हैं। अगर सलमान खान फ्री होते हैं या रिलैक्स करना चाहते हैं तो अपने पनवेल स्थित फॉर्म हाउस पर रहना पसंद करते हैं।

आलिया भट्ट

आलिया भट्ट

आलिया भट्ट को वेकेशन पर अलग-अलग जगहों पर जाना पसंद है। लेकिन, न्यूयॉर्क आलिया भट्ट की भी पसंदीदा जगहों में एक है जहां वो अक्सर जाना चाहती हैं।

दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण को इन दिनों अपनी फिल्म 'पठान' और 'बेशरम रंग' की वजह से सुर्खियों में हैं। दीपिका पादुकोण को वेकेशन के लिए मैक्सिको जाना पसंद है।

रणबीर कपूर

रणबीर कपूर

रणबीर कपूर इन दिनों अपनी बिटिया के साथ फादरहुड एन्जॉय कर रहे हैं। लेकिन, रणबीर कपूर को जब भी समय मिलता है वो अपनी पत्नी आलिया की तरह न्यूयॉर्क जाना पसंद करते हैं। साथ ही उन्हें इटली भी काफी पसंद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X