Birthday- फातिमा सना शेख के जन्मदिन पर देखिए उनकी बेस्ट फोटोज, हॉटनेस से किया इंप्रेस
बॉलीवुड एक्ट्रेस फातिमा सना शेख आज 28वां जन्मदिन मना रही हैं। वह एक्टिंग और अपने खास अंदाज को लेकर इंडस्ट्री में अलग पहचान रखती हैं। 'दगंल' फिल्म से बॉलीवुड में पहचान हासिल करने वाली फातिमा रियल लाइफ में काफी हॉट हैं। वह अपनी शानदार फोटोज वीडियोज से फैंस को खूब दीवाना बनाती हैं। आइए उनके जन्मदिन पर आपको दिखाते हैं उनकी सेक्सी और खूबसूरत फोटोज, जो यकीनन आपको काफी अट्रैक्ट करेंगी।
फातिमा सना शेख को लेकर बताया जा रहा है कि वह अपकमिंग फिल्म में शाहरुख के साथ नजर आने वाली हैं। उनकी ये फिल्म होगी 'सैल्यूट' है जो कि अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा की बायोपिक है। अगर ये खबर सही है तो वह पहली बार किंग खान के साथ स्क्रीन शेयर करने वाली हैं। हालांकि अभी इस फिल्म की स्टार कास्ट को लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है।

वहीं फातिमा सना शेख की अपकमिंग फिल्मों की बात की जाए तो कॉमेडी फिल्म 'सूरज पर मंगल भारी' फिल्म में वह नजर आएंगी। जी स्टूडियो बैनर तले बन रही इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ और मनोज बाजपेयी लीड रोल में होंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म की शूटिंग 6 जनवरी को शुरू हो चुकी है।
फातिमा सना शेख बतौर चाइल्ड एक्ट्रेस बॉलीवुड में फिल्म चाची 420 में नजर आईं। वह इसके बाद कई टीवी सीरीयल में भी नजर आ चुकी है। वह आमिर खान, अमिताभ बच्चन और कैटरीना कैफ के साथ ठग्स ऑफ हिंदोस्तान में भी नजर आ चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications











