..................... Father Naga Babu was told the reason for Ramcharan cousin sister Niharika Konidela divorce - Hindi Filmibeat

क्या पिता हैं इस एक्ट्रेस के तलाक की वजह? 2020 में उदयपुर में हुई थी फेयरी वेडिंग, 2 साल बाद ही टूटी शादी

Niharika Konidela

साउथ इंडस्ट्री के फेमस एक्टर राम चरण की कजिन बहन और पवन कल्याण की भतीजी निहारिका कोनिडेला इन दिनों अपने डिवोर्स की खबरों को लेकर काफी ज्यादा चर्चा का विषय बनी हुई है. बता दें कि मशहूर एक्टर नागा बाबू की बेटी है और उन्होंने निहारिका को बड़े नाज़ों से पाला है. लेकिन जब से उनकी तलाक की खबरें सामने आई है तभी से इस बात की चर्चा हो रही है कि उनके सुखी जीवन में किसने खलल डाली है. लेकिन अब खबर आ रही है कि निहारिका और चैतन्य जोनालागड्ढा के तलाक के पीछे उन्हीं के पिता का हाथ है.

बेटी के तलाक के वजह बने पिता

जानकारी के लिए आपको बता दें कि मेगा ब्रदर नागा बाबू की बेटी ने हारेगा इन दिनों अपने तलाक को लेकर काफी ज्यादा सोशल मीडिया पर हॉट टॉपिक बनी हुई है. अगर हम उनके पति चैतन्य जोनालागड्डा की बात करते हैं तो वह पूर्व आईजी प्रभाकर राव के बेटे बताए जाते हैं. दोनों ने आधिकारिक तौर पर 1 अप्रैल को कुकटपल्ली फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी डाल दी थी. 5 जून को दोनों का तलाक फाइनल हो गया और अब एक्ट्रेस के पिता नागा बाबू को इस बात का दोषी बना दिया गया है.

सास और पति की बंदिशों से एक्ट्रेस हुईं परेशान

बताया जाता है कि नागा बाबू ने अपनी बेटी को बहुत ही लाड प्यार से बड़ा किया और निहारिका ने जो भी मांग की उन्होंने कभी भी इससे इनकार नहीं किया. लेकिन अगर हम मेगा फैमिली के कुछ करीबी कमेंट कर रहे लोगों के बारे में बात करें तो उन्होंने बताया कि नागा बाबू ने बेटी को यह कभी नहीं सिखाया कि शादी के बाद में घर को कैसे बचाना चाहिए. लोग तो यह भी कह रहे हैं कि शादी के बाद में निहारिका अपना घर बसा नहीं पाई है. पति चैतन्या और सास की बंदिशों ने एक्ट्रेस को परेशान कर दिया और दोनों के बीच में झगड़े होने लगे. जिसके बाद यह बात तलाक तक पहुंच गई.

नागाबाबू ने जताया दुख

नागा बाबू ने जब निहारिका को सरधाकुपोम्मा जाने के लिए कहा तो उससे भी कोई फायदा नहीं हो पाया. दोनों ने अपने रिश्ते को बचाने की खूब कोशिश की लेकिन यह कोशिश नाकामयाब रही. इतना ही नहीं नागा बाबू ने अपने करीबी दोस्तों के सामने यह दुख जताया कि उन्हीं के ज्यादा लाड प्यार की वजह से उनकी बेटी का तलाक हो गया. एक्टर अंदर ही अंदर टूट रहे हैं और इस रिश्ते में आई दरार का कारण खुद को बता रहे हैं. बता दें कि नहीं हारेगा और चैतन्य की शादी दिसंबर 2020 में हुई. दोनों की शादी पर तकरीबन 40 करोड का खर्चा आया.

निहारिका का वर्कफ्रंट

अगर हम निहारिका के वर्क फ्रंट की बात करें तो आपको बता दें कि उन्होंने 'ओका मनसु' फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी और बाद में कई सारी और भी फिल्मों में काम किया. लेकिन इसके बावजूद भी उनका कैरियर आगे नहीं बढ़ पाया. जिसके बाद उन्होंने एक्टिंग में एक कदम पीछे हटकर पीढ़ी सर के तौर पर काम करना शुरू किया. उन्होंने अपने पूरे करियर में 3 तेलुगु फिल्मों में काम किया है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X