वो हीरोइन जिसने पीक करियर पर की शादी, पति ने नहीं अपनाया तो 22 की उम्र में दे दी जान, कई एक्टर्स संग..

Rajinikanth, Fatafat jayalakshmi

भारतीय सिनेमा में अक्सर सुनने को मिलता है कि कुछ हसीनाएं अपने परिवार के लिए अपना करियर तक त्याग देती है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी अभिनेत्री के बारे में बताने वाले हैं, जिन्होंने अपने करियर को छोड़कर शादी रचाई और 22 साल की उम्र में ही आत्महत्या कर ली। इतना ही नहीं एक्ट्रेस को रजनीकांत की फेवरेट एक्ट्रेस कहा जाता था। दरअसल हम बात कर रहे हैं फटाफट जयलक्ष्मी की। जिन्होंने साउथ इंडस्ट्री में अपना एक अच्छा खासा नाम बनाया था।

जानकारी के लिए आपको बता दें की जय लक्ष्मी ने मुख्य रूप से तमिल और तेलुगु फिल्मों में काम किया। मलयालम इंडस्ट्री में उन्हें सुप्रिया के नाम से जाना जाने लगा। फटाफट जय लक्ष्मी ने अपने करियर में तमिल से लेकर तेलुगू और मलयालम के अलावा कन्नड़ भाषा की फिल्मों में काम किया। साल 1973 में तेलुगु फिल्म इद्दरु अम्मायिलु से कैरियर की शुरुआत की।

फटाफट जय लक्ष्मी एक के बाद एक बेहतरीन फिल्में इंडस्ट्री को देती जा रही थी और साउथ इंडस्ट्री की एक जानी-मानी हसीना बन चुकी थी। इतना ही नहीं आपको बता दें कि वह एक लोकप्रिय डायलॉग फटाफट के चलते एक घरेलू नाम बन चुकी थी। जय लक्ष्मी ने काफी बेहतरीन फिल्मों में काम किया। फटाफट जय लक्ष्मी ने रजनीकांत से लेकर कृष्णा, चिरंजीवी और एनटीआर जैसे टॉप सितारों के साथ में काम किया।

लेकिन साल 2018 में रजनीकांत ने एक इंटरव्यू के दौरान जब उनसे अपनी पसंदीदा अभिनेत्री चुनने के लिए कहा गया तो उन्होंने फटाफट जय लक्ष्मी का नाम लिया। उन्होंने एक्ट्रेस को बहुत ही अच्छी अभिनेत्री बताया और उन्होंने बहुत कम फिल्मों में एक साथ में काम किया था। जय लक्ष्मी के नीचे जीवन की बात करें तो आपको बता दें कि उन्होंने एम जी रामचंद्रन के भतीजे से शादी की और दोनों जिंदगी में खुश नहीं रह पाए। इसी के चलते एक्ट्रेस ने जान दे दी।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि साल 1980 में फटाफट जय लक्ष्मी का बेहतरीन करियर चल रहा था और उन्होंने अपने करियर के चरम पर ही शादी कर ली। ऐसा इसीलिए क्योंकि उनके पति ने उन्हें स्वीकार नहीं किया और सिर्फ 22 साल की उम्र में उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

Read more about: rajinikanth fatafat jayalakshmi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X