फिल्म इंडस्ट्री की फैशनेबल मॉम जो बच्चों के साथ स्टाइल और कॅरियर पर भी देती हैं ध्यान

एक बच्चे के जीवन में अगर किसी का सबसे ज्यादा महत्व होता है तो वह उसकी मां का होता है। वहीं बच्चे के आ जाने के बाद मां की जिन्दगी भी बच्चों के इर्द-गिर्द ही घूमती है। बॉलीवुड में आमतौर पर देखा जाता था कि शादी के बाद एक्ट्रेस अपने कॅरियर को भूल जाती थी और सिर्फ घर-परिवार पर ध्यान देती थी। बच्चों के जन्म के बाद लंबे समय तक लाइम लाइट से दूर रहने वाली अभिनेत्रियां जब फिल्मों में वापस लौटती थी तो उन्हें मां या बहन के किरदार ही ज्यादा दिये जाते थे। एक समय यह कहा जाता था कि शादी के बाद एक्ट्रेस का कॅरियर खत्म हो जाता है, जिस स्टीरियोटाइप को कई बॉलीवुड एक्ट्रेस ने तोड़ा है। वहीं कई बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐसी भी हैं, जो अपने मदरहुड के साथ-साथ अपने कॅरियर से भी कदमताल मिलाकर चल रही हैं।

बॉलीवुड की ऐसी ही वर्किंग और फैशनेबल कुछ मम्मियों के बारे में जानते हैं -

करीना कपूर खान

करीना कपूर खान

बेबो बॉलीवुड की उन चंद मम्मियों में से हैं जिन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान बेबी बंप काफी खूबसूरती के फ्लॉन्ट करना शुरू किया था। करीना की पहली प्रेग्नेंसी के दौरान सब्यसाची के लहंगे में लैक्मे फैशन वीक का रैंप वॉक किसे याद नहीं होगा। अपने दूसरे बच्चे के जन्म के बाद करीना ने काफी खूबसूरती के साथ खुद को मेंटेन किया। खास बात यह रही कि अपनी दोनों प्रेग्नेंसी के दौरान करीना कभी भी लाइम लाइट और फिल्मों से दूर नहीं हुई।

ऐश्वर्या राय बच्चन

ऐश्वर्या राय बच्चन

बच्चन परिवार की बहू और पूर्व विश्व सुन्दरी ऐश्वर्या के साथ हमेशा उनकी बेटी आराध्या को स्पॉट किया जाता है। ऐश्वर्या ने काफी खूबसूरती के साथ अपने परिवार, अपने काम और अपनी बेटी को मैनेज किया है। कहा जाता है कि आराध्या जब छोटी थी, उस समय से ही ऐश्वर्या उसके सभी कामों को खुद करना पसंद करती थी। बेटी के जन्म के ठीक बाद जब ऐश्वर्या ने काफी वेट पुट ऑन किया था, उस समय जिस आत्मविश्वास के साथ उन्होंने कान्स फिल्म फेस्टिवल का रेड कार्पेट हैंडल किया वह काबिले तारीफ था।

अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा

अनुष्का ने विराट कोहली के साथ 7 फेरे उस उम्र में लिया जब आमतौर पर बॉलीवुड स्टार्स अपने कॅरियर पर ज्यादा फोकस करती हैं। अनुष्का ने विराट से शादी के बाद कुछ दिनों का ब्रेक लिया। इस दौरान वह सिल्वर स्क्रीन पर ज्यादा नजर नहीं आयी लेकिन अपने क्लोदिंग ब्रांड और अपने प्रोडक्शन हाउस के कामों में व्यस्त रही। बेटी वामिका के जन्म के बाद अनुष्का अब झूलन गोस्वामी की जीवनी पर आधारित फिल्म 'चाकदह एक्सप्रेस' की शूटिंग में व्यस्त है।

मलाइका अरोड़ा

मलाइका अरोड़ा

बॉलीवुड की सबसे स्टाइलिश और कूल मॉम का खिताब मलाइका अरोड़ा को ही दिया जाना चाहिए। अपने निजी जीवन को लेकर हमेशा चर्चाओं में रहने वाली मलाइका के लुक और फिगर की हमेशा चर्चाएं होती रहती हैं। मलाइका ने दुनिया को दिखा दिया कि एक मॉम कैसे अपने स्टाइल से बड़े-बड़े सितारों को मात दे सकती है।

 शिल्पा शेट्टी

शिल्पा शेट्टी

बॉलीवुड की सबसे हॉट हसीनाओं में शिल्पा शेट्टी की गिनती होती है। शिल्पा ने अपनी शादी हो या अपनी बच्चों के जन्म कभी भी काम से ब्रेक नहीं लिया। अलग-अलग रिएलिटी शो में शिल्पा का हॉट अवतार हमेशा से ही चर्चाओं में रहता है। फिलहाल शिल्पा रोहित शेट्टी की एक्शन वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' की शूटिंग में व्यस्त हैं।

प्रियंका चोपड़ा जोनस

प्रियंका चोपड़ा जोनस

स्टाइलिश मम्मियों की अगर बात चले तो पूर्व मिस वर्ल्ड प्रियंका चोपड़ा के बारे में बात करना लाजमी है। हालांकि अभी प्रियंका बॉलीवुड से ज्यादा हॉलीवुड में व्यस्त हैं लेकिन उनकी गिनती स्टाइलिश मम्मियों में जरूर होती है। सरोगसी से बेटी मालती के जन्म के बाद प्रियंका ने बेटी और अपने कॅरियर को बड़ी खूबसूरती से संभाला है। प्रियंका अक्सर अपनी स्टाइलिश फोटोज सोशल मीडिया पर अपलोड करती हैं जिनसे यह साबित होता है कि बच्चे के साथ वह कितनी अच्छी तरह खुद को मेंटेन कर रही हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X