मशहूर एक्ट्रेस पर फैशन डिजाइनर ने फ्री में शादी के कपड़े मांगने को लेकर लगाया आरोप, शेयर किया स्क्रीनशॉट

टीवी की मशहूर अभिनेत्री सुरभि चंदाना ने हाल ही में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड के साथ में शादी रचाई। बता दें कि इस बात की जानकारी उन्होंने इंस्टाग्राम के जरिए दी और फैंस भी इसके बाद काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गए थे। अभिनेत्री ने एक मार्च को शादी रचाई है और अब उनकी शादी से जुड़ा हुआ एक मामला सामने आया है जो कि हैरान कर देने वाला है।
दरअसल भारतीय लोग सेलिब्रिटीज की शादियों पर एक पहली नजर रखते हैं। बता दे की सेलिब्रिटीज की शादियां बहुत ही लग्जरियस होती है। जो कि कई बार ट्रेंड भी सेट कर देते हैं। लेकिन अब हाल ही में टीवी एक्ट्रेस सुरभि की शादी को लेकर एक खबर सामने आ रही है। दरअसल बताया जा रहा है कि सुरभि ने अपनी ही शादी के लिए एक डिजाइनर से फ्री में कपड़े मांगे थे।
दरअसल फैशन डिजाइनर आयुष केजरीवाल ने अभिनेत्री सुरभि पर आरोप लगाया की एक्ट्रेस ने अपनी ही शादी और अन्य फंक्शंस के लिए फ्री में आउटफिट मांगे थे। इस डिजाइनर ने एक वीडियो भी साझा किया और इसमें सुरभि के मैसेज के स्क्रीनशॉट थे। इस पर डिजाइनर ने अपने व्यूज को भी साझा किया है। इस वीडियो के सामने आने के बाद में मनोरंजन जगत पर कई सारे सवाल खड़े हो रहे हैं।
फैशन डिजाइनर आयुष केजरीवाल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो साझा किया और इसमें सबसे पहले उन्होंने अपनी व्हाट्सएप चैट को दिखाया। दरअसल सुरभि की स्टाइलिस्ट सांची विजयवर्गीय उनसे एक्ट्रेस की शादी के लिए फ्री में कपड़ों की डिमांड करती हुई नजर आई। इस वीडियो में आयुष ने कहा कि अब यह सेलिब्रिटी अपनी शादी के लिए फ्री में कपड़े मांग रहे हैं। जबकि जयपुर में यह बड़े लेवल पर शादी कर सकते हैं तो शादी के कपड़ों के लिए पेमेंट भी कर सकते हैं। इस वीडियो पर उन्होंने कैप्शन लिखा कि मैं सेलिब्रिटी हूं और मुझे मेरी शादी के लिए फ्री में कपड़े चाहिए।
जानकारी के लिए आपको बता दें की फैशन डिजाइनर आयुष केजरीवाल ने इस वीडियो को कैप्शन देते हुए लिखा कि नहीं सिर्फ इसीलिए कि आप एक सेलिब्रिटी हो मैं आपको आपकी शादी के लिए फ्री में कपड़े नहीं दे सकता हूं। अब डिजाइनर के इस वीडियो पर लोग भी जमकर अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं देते हुए नजर आ रहे हैं।हालांकि कुछ लोगों ने सुरभि का सपोर्ट किया है तो वहीं कुछ लोग डिजाइनर की तारीफ कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











