75 साल की इस एक्ट्रेस से डायरेक्टर ने रखी ऐसी डिमांड, बोली- मैं पूरी ठंडी पड़ गई..

Farida Jalal Uncomfortable Scene: संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज हीरामंडी काफी मशहूर हुई। इसमें मल्टीस्टार नज़र आए। जिसमें सोनाक्षी सिन्हा, मनीषा कोइराला, फरदीन खान, और संजीदा शेख जैसे कलाकार शामिल है। लेकिन इस वेब सीरीज में दिग्गज बॉलीवुड और टीवी एक्ट्रेस फरीदा जलाल को भी देखा गया था।
हीरामंडी में फरीदा जलाल का किरदार
लेकिन आपको बता दें कि हाल ही में फरीदा जलाल ने इस सीरीज में अपने रोल को लेकर हैरान कर देने वाला खुलासा किया है। फरीदा जलाल ने इस वेब सीरीज में ताहा शाह बदु शा यानी कि ताजदार की मां कुर्सिया बेगम का रोल निभाया। 75 साल की उम्र में भी उन्होंने अपनी एक्टिंग से हर किसी को इंप्रेस किया।
फरीदा जलाल ले ठुकराई भंसाली की डिमांड
लेकिन हाल ही में गलाटा इंडिया के साथ इंटरव्यू के दौरान फरीदा जलाल ने खुलासा किया कि हीरामंडी में एक सीन के लिए डायरेक्टर संजय लीला भंसाली ने उनसे कुछ ऐसा करने के लिए कह दिया था जिसके चलते वह काफी हैरान हो गई थी। हालांकि उनका डायरेक्टर की यह बात बिल्कुल पसंद नहीं आई थी और इसीलिए उन्होंने इससे इनकार भी कर दिया था।
एक हाथ में सिगरेट दूसरे में शराब
फरीदा जलाल ने इस पर बात करते हुए बताया कि "संजय लीला भंसाली ने मुझे कहा कि पहले शॉट ये है कि आप नवाबजादियों के साथ एक ग्रुप में बैठी होंगी। एक अच्छी पार्टी चल रही होगी और आपका बेटा विदेश से वापस आया है। इस दौरान आपके एक हाथ में शराब का गिलास और दूसरे हाथ में सिगरेट होगी। मैं यह सुनकर काफी हैरान हो गई थी और ठंडी पड़ गई थी।"
फरीदा जलाल का रिएक्शन
अभिनेत्री ने इस पर आगे बात करते हुए कहा कि "मैं उनसे कह दिया था कि सर मैं ऐसा नहीं कर पाऊंगी और ना मैंने कभी किया है। मेरे पास में ऐसे कई सारे रोल आए हैं लेकिन हमेशा मैंने इसको मना किया। मैं कंफर्टेबल नहीं थी और इसीलिए मैंने कहा कि मैं सिगरेट नहीं पकडूंगी और मैं गलत नजर आऊंगी।"
भंसाली ने दोबारा नहीं किया जिक्र
फरीदा जलाल ने आगे कहा कि "उन्होंने मुझे एक शब्द भी नहीं कहा और वह एक जेंटलमैन है। मीटिंग के बाद उन्होंने इस बारे में मुझसे बात भी नहीं की। उन्होंने इसको बस खत्म कर दिया था और मैं बहुत ज्यादा टेंशन में आ गई थी। लेकिन उन्होंने मेरी बात को समझा कि मैं इसमें कंफर्टेबल नहीं हूं।"
स्क्रीन पर खुद को देखकर हुई खुश
फरीदा जलाल आगे बताती है कि उन्होंने जब स्क्रीन पर खुद को देखा तो वह काफी ज्यादा खुश हुई थी। उनको ऐसा लगा कि अगर वह शराब और सिगरेट वाला किरदार करती तो उनमें और हीरामंडी में रहने वाले किरदारों में कोई भी फर्क नजर नहीं आता।


Click it and Unblock the Notifications












