..................... Farhan Akhtar wedding Who is Farhan Akhtar wife shibani dandekar know about love story।फरहान अख्तर की शादी कौन है फरहान अख्तर की पत्नी शिबानी दांडेकर जानिए लव स्टोरी - Hindi Filmibeat

बेहद बोल्ड हैं फरहान अख्तर की दुल्हनिया शिबानी दांडेकर, सलमान खान से खास कनेक्शन, वायरल फोटो

By Filmibeat Desk

फरहान अख्तर और एंकर व मॉडल शिबानी दांडेकर कई सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। साल 2018 के पहले ही यह साफ हो गया था कि शिबानी और फरहान रिश्ते में हैं और जल्द ही शादी करने जा रहे हैं। फरहान और शिबानी सोशल मीडिया के जरिए एक दूसरे के लिए प्यार जाहिर करते रहते हैं।

परिवार और दोस्तों के बीच फरहान और शिबानी ने शादी का फैसला लिया है। फरहान अख्तर किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। लेकिन इंटरनेट पर इसे सर्च किया जा रहा है कि आखिर कौन हैं शिबानी दांडेकर।शिबानी दांडेकर के दुनियाभर में बहुत प्रशंसक हैं। वह अपने गॉर्जियस लुक्स के लिए पॉपुलर हैं।

farhan akhtar, shibani dandekarfarhan akhtar, shibani dandekar

सलमान खान की सुल्तान फिल्म में शिबानी दांडेकर काम कर चुकी हैं। खतरों के खिलाड़ी से चर्चा में आने के बाद शिबानी दांडेकर ने अपनी एक नई पहचान बनाई। शिबानी सिंगर भी हैं और बतौर एंकर भी उन्हें काफी पसंद किया जाता रहा है। शिबानी को एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में सबसे अधिक पहचान साल 2019 में आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के दौरान मिली।

शानदार, सुल्तान और नूर फिल्म

शानदार, सुल्तान और नूर फिल्म

शिबानी ने हिंदी फिल्मों में रॅाय फिल्म से डेब्यू किया।शानदार, सुल्तान और नूर फिल्म में भी शिबानी ने अपनी झलक दिखाई। शिबानी दांडेकर तब भी चर्चा में आयी थीं जब सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद उन्होंने अपनी खास दोस्त रिया चक्रवर्ती का सपोर्ट किया था।

शिबानी दांडेकर और फरहान अख्तर की मुलाकात

शिबानी दांडेकर और फरहान अख्तर की मुलाकात

बताया जाता है कि शिबानी दांडेकर और फरहान अख्तर की मुलाकात रिएलिटी शो के मंच पर हुई थी। चार साल तक दोनों ने डेटिंग की। इस रियलिटी शो के दौरान दोनों एक दूसरे के करीब आ गए। और फिर साल 2018 में शिबानी और फरहान ने अपने अफेयर की खबरों को सही बताते हुए तस्वीर पोस्ट की।

2020 में शिबानी ने फरहान अख्तर के नाम का टैटू

2020 में शिबानी ने फरहान अख्तर के नाम का टैटू

दोनों कई बार एक दूसरे के साथ कई हॅाट फोटो शेयर कर चुके हैं। साल 2020 में शिबानी ने फरहान अख्तर के नाम का टैटू भी बनवाया। फरहान अख्तर की यह दूसरी शादी है। शादी और तलाक के बाद थोड़ा समय बाद फरहान ने शिबानी को डेट करना शुरू किया।

शिबानी दांडेकर और फरहान अख्तर की लव स्टोरी

शिबानी दांडेकर और फरहान अख्तर की लव स्टोरी

साल 2017 में फरहान का उनकी पहली पत्नी अधुना भबानी के साथ तलाक हुआ था। दोनों की शादी 16 साल तक कायम रही। फरहान और अधुना की दो बेटियां हैं। कुछ दिन में शिबानी और फरहान शादी करने जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X