गर्लफ्रेंड शिबानी के साथ पूल में उतरे फरहान अख्तर, इंटरनेट पर मचा बवाल, 7 तस्वीरें Viral
बॅालीवुड के एक और चर्चित जोड़ी की बात की जाए तो इस फेहरिस्त में फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर का नाम भी शामिल है। दोनों ने कुछ देर तक अपने रिश्ते को छिपाकर रखा है। लेकिन लंबा इंतजार नहीं करवाया और आखिरकार अपने रिश्ते का खुलासा कर दिया।
इतना ही नहीं सोशल मीडिया के जरिए दोनों कई बार अपनी तस्वीरों के जरिए एक दूसरे के प्रति अपना रोमांस जाहिर करते हुए दिखाई दिए हैं। एक बार फिर से फरहान अख्तर ने शिबानी के साथ पूल के अंदर की ये तस्वीर पोस्ट कर हंगामा मचा दिया है। जहां पर शिबानी बिकिनी में पोज देते हुए नजर आ रही हैं।

इस तस्वीर में फरहान अख्तर शिबानी के साथ पूल में उतरकर पानी के बीच मजे लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। शिबानी लाल बिकिनी में एक बार फिर से कहर ढा रही हैं। इस फोटो पर फैंस तेजी से कमेंट्स कर रहे हैं। आपको बता दें कि फैंस को इन दोनों की शादी का इंतजार है।
ये कब होता है फिलहाल इसका पता नहीं है। वहीं काम की बात करें तो शिबानी अपने मॅाडलिंग के काम में बिजी रहती हैं। फरहान भी जल्द स्काई इज पिंक में प्रियंका चोपड़ा के साथ नजर आयेंगे। जायरा वसीम की ये आखिरी फिल्म है। 11 अक्टूबर 2019 को ये फिल्म रिलीज होगी। इसके साथ फरहान तूफान फिल्म में भी नजर आने वाले हैं।
यहां देखिए दोनों की वायरल रोमांटिक तस्वीरें..


Click it and Unblock the Notifications