पहले की 6 साल बड़ी लड़की संग शादी,17 साल बाद लिया तलाक, दो बेटियों के पिता ने 48 साल की उम्र में रचाई दूसरी शादी

बॉलीवुड इंडस्ट्री के कलाकार अक्सर अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी चर्चा का विषय बनते नजर आते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे ही एक्टर के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने पहले तो 6 साल बड़ी लड़की के साथ में शादी की और 17 साल के बाद में तलाक ले लिया। इतना ही नहीं बाद में 48 साल की उम्र में फिर दोबारा 7 साल छोटी लड़की के साथ में शादी रचा ली।
दरअसल आज हम बात करने वाले हैं जावेद अख्तर के बेटे फरहान अख्तर की। जिन्हें बॉलीवुड इंडस्ट्री में मल्टीटास्कर कहा जाता है। उन्होंने एक्टिंग से लेकर निर्देशन और सिंगिंग में भी हाथ आजमाया। दर्शकों द्वारा भी उन्हें काफी प्यार मिला। हालांकि आपको बता दें कि फरहान अख्तर ने साल 2000 में हेयर स्टाइलिस्ट अधुना भवानी के साथ में शादी रचाई।
बहुत कम लोग जानते हैं की शादी के वक्त फरहान अख्तर सिर्फ 26 साल के थे और वही उनकी पहली पत्नी अधुना उनसे 6 साल बड़ी थी। दोनों की दो बेटियां शाक्या और अकीरा हुए। लेकिन बाद में दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं हुआ। दोनों ने साल 2017 में शादी के 17 साल के बाद में तलाक ले लिया। फरहान अख्तर ने पहली पत्नी को तलाक देने के बाद में साल 2022 में शिवानी दांडेकर के साथ में शादी रचा ली।
बता दे कि फरहान अख्तर से शिवानी उम्र में 7 साल छोटी है। दोनों की मुलाकात साल 2015 में रियलिटी शो आई कैन डू डेट के सेट पर हुई थी। कुछ खबरों के अनुसार शिवानी से पहले मुलाकात के वक्त फरहान अख्तर पहले से ही शादीशुदा थे। हालांकि मुस्लिम धर्म होने के चलते फरहान अख्तर और शिवानी ने क्वेश्चन तौर तरीके से शादी रचाई। इससे शादी में कई सारे बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार शामिल हुए थे।


Click it and Unblock the Notifications

