आमिर खान-ऋतिक रोशन का 1 फैसला...और चमक उठी इस एक्टर की किस्मत, 10 साल पहले हिल गया था बॉक्स ऑफिस

फरहान अखर भाग मिल्खा भाग फिल्म में भारतीय धावक मिल्खा सिंह की भूमिका निभाकर काफी ज्यादा पॉपुलर हो गए थे. शूटिंग से पहले उनके ट्रांसफॉरमेशन ने हर किसी को हिला कर रख दिया था. उन्होंने बेहद ही जबरदस्त बॉडी बनाई और सिख देखने के लिए उन्होंने अपने लुक को काफी बदल लिया था.
ऋतिक रोशन ने ठुकराई फ़िल्म
बता दें कि भाग मिल्खा भाग फिल्म को राकेश ओमप्रकाश मेहरा द्वारा निर्देशित किया गया था. लेकिन आपको बता दें कि फिल्ममेकर ने सबसे पहले इस फिल्म को ऋतिक रोशन को ऑफर किया. लेकिन कृष फ्रेंचाइजी में व्यस्त होने के कारण उन्होंने इस फिल्म को ठुकरा दिया था. जिसके बाद में राकेश ने आमिर खान को इस फिल्म की कहानी सुनाई और एक्टर को ऐसा लगा कि यह फिल्म उनके लिए नहीं है और इसीलिए उन्होंने इस फिल्म के लिए इंकार कर दिया. बता दें कि आमिर खान ने राकेश ओमप्रकाश के साथ सुपरहिट फिल्म रंग दे बसंती में भी काम किया है.
रणवीर सिंह ने भी डायरेक्टर को किया फ़िल्म के लिए मना
जिसके बाद में राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने कई सारे सितारों के ऑडिशन लिए. लेकिन बाद में उन्हें रणवीर सिंह इस फिल्म के लिए परफेक्ट लगे और इसी वजह से उन्होंने एक्टर को इस फिल्म के लिए ऑफर किया. लेकिन कुछ कारणों के चलते रणवीर सिंह ने इस फिल्म को करने से इंकार कर दिया था.
फरहान अख्तर ने लूटी लाइमलाइट
लेकिन जब सभी मशहूर सितारों ने इस फिल्म के लिए इंकार किया तो राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने फरहान अख्तर को इस फ़िल्म की कहानी सुनाई. 15 मिनट के नरेशन सुनने के बाद में एक्टर ने इस फिल्म के लिए हां कर दिया. जिसके बाद साल 2013 में इस फिल्म को रिलीज किया गया और इस ने बॉक्स ऑफिस पर भी 163 करोड़ का तगड़ा बिजनेस कर लिया था.


Click it and Unblock the Notifications











