12 सालों में नहीं दी एक भी हिट, जुड़वा बच्चों को खोकर टूटा ये एक्टर, अब 14 साल बाद कर रहा वापसी

Fardeen Khan

Fardeen Khan Struggling Career: फिल्म इंडस्ट्री में कामयाब होना इतना आसान नहीं है जितना लगता है। कई सारे सितारे आए और चले भी गए। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे एक्टर के बारे में बताने वाले हैं जिसे 12 सालों तक फिल्मी करियर को बनाने में स्ट्रगल किया और इसके बावजूद भी एक के बाद एक फिल्म फ्लॉप साबित हुई।

हम जिस एक्टर की बात कर रहे हैं वह एक प्रोड्यूसर का बेटा है। इतना ही नहीं आपको बता दें कि इस एक्टर ने अपने 12 साल के करियर में 21 फिल्मों में काम किया। लेकिन कामयाबी नहीं मिली तो एक्टिंग छोड़ गुमनाम हो गया। अगर आप अभी भी इस एक्टर को नहीं पहचान पाए हैं तो हम बात कर रहे हैं फिरोज खान के बेटे फरदीन खान की।

फरदीन खान ने साल 1998 में फिल्म 'प्रेम अगन' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। उनकी पहली की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। बाद में उन्होंने जंगल और हम हो गए आपके जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम किया। हालांकि फिर भी उनकी बॉक्स ऑफिस पर कोई भी फिल्म हिट नहीं हो पाई। लेकिन हे बेबी और ऑल द बेस्ट सेमी हिट साबित हुई।

जब फरदीन खान को अपने करियर का ग्राफ नीचे ज्यादा देखा तो उन्होंने फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली। साल 2010 की फिल्म 'दूल्हा मिल गया' में आखिरी बार उन्हें देखा गया था। पर्सनल लाइफ भी उनकी बहुत मुश्किल रही। साल 2009 में उनके पिता फिरोज खान की मृत्यु हो गई और 6 महीने की प्रेगनेंसी के दौरान उनकी पत्नी नताशा का मिसकैरेज हुआ। इस कपल ने दो जुड़वा बच्चों को खो दिया।

लेकिन अब फरदीन खान 14 साल बाद एक बार फिर से कम बैक कर रहे हैं। उन्हें जल्दी ही वेब सीरीज 'हीरामंडी' में देखा जाएगा। जिसका फर्स्ट लुक सामने आ चुका है और इसमें वली मोहम्मद के किरदार में उन्हें देखा जाने वाला है। 1 मई 2024 को इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा। इसी के अलावा उन्हें अक्षय कुमार की फिल्म 'हाउसफुल 5' में 2025 में देखा जाने वाला है।

More from Filmibeat

Read more about: fardeen khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X