गुस्से में कुछ भी करने को तैयार हो जाती थी ये अभिनेत्री, खुद का ही करियर किया तबाह, को-स्टार को मारा था थप्पड़

अक्सर बॉलीवुड इंडस्ट्री में कुछ ऐसे सितारे होते हैं जिनका शुरुआती करियर तो बहुत अच्छा रहता है, लेकिन अपनी कई हरकतों के चलते वह अपना स्टारडम कायम नहीं रख पाते हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही अभिनेत्री के बारे में बताने वाले हैं। जिन्होंने अपने गुस्से के चलते अपने करियर तक को तबाह कर दिया। लेकिन वहीं दूसरी तरफ उनकी बहन बॉलीवुड में लंबे वक्त तक टिकी रही और कई बड़ी फिल्मों में भी काम कर रही है। दरअसल हम बात कर रहे हैं फराह नाज़ की।
फराह नाज़ एक वक्त पर हिंदी सिनेमा की एक मशहूर अभिनेत्री हुआ करती थी। उनकी बहन तब्बू ने इंडस्ट्री में एक अच्छा खास मुकाम हासिल किया है। लेकिन तब्बू से पहले फराह नाज़ ने इंडस्ट्री में कदम रख लिया था। तब्बू ने भी अपनी बहन के बदौलत ही इंडस्ट्री में कदम रखा। फराह नाज़ ने इंडस्ट्री में अपना एक अच्छा खास मुकाम हासिल कर लिया था। लेकिन उनके गुस्से के चलते उनका पूरा का पूरा करियर खराब हो गया।
बताया जाता है कि फराह नाज़ को गुस्सा बहुत आता है। जब वह गुस्से में होती है तो वह किसी की भी नहीं सुनती हैं और जो मन में आया वही करती हैं। गुस्से में उन्हें किसी भी अंजाम की कोई भी फिक्र नहीं होती थी। ऐसा ही कुछ उन्होंने कसम वर्दी की फिल्म की शूटिंग के दौरान किया। दरअसल, फराह नाज़ को चंकी पांडे के साथ फिल्म में एक सीन शूट करना था। लेकिन चंकी पांडे की आदत मजाकिया थी और इसी के चलते उन्होंने भी कुछ ऐसा कह दिया, जो कि एक्ट्रेस से बर्दाश्त नहीं हुआ।
गुस्से में फराह नाज़ ने किसी की परवाह किए बिना चंकी पांडे को जोरदार थप्पड़ मार दिया। इसी के अलावा फिल्म रखवाला की शूटिंग के दौरान उन्होंने अनिल कपूर तक को धमकी दे डाली थी। खबरों के अनुसार फिल्म में अनिल कपूर तो माधुरी दीक्षित को कम करने देना चाहते थे। लेकिन जब फराह नाज़ को इस बात की खबर लगी तो वह गुस्से से आग बबूला हो गई। जिसके चलते अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित को उन्होंने फोन कर दिया। जिसके चलते माधुरी दीक्षित ने इस फिल्म को करने से इनकार कर दिया था।
फराह नाज़ ने करियर के पीक पर दारा सिंह के बेटे और मशहूर अभिनेता बिंदु दारा से शादी कर ली थी। दोनों का एक बेटा भी हो चुका है और इसका नाम फतेह रंधावा है। लेकिन आपको बता दें कि यह रिश्ता लंबे वक्त तक चल नहीं पाया। शादी के सिर्फ 6 साल के बाद ही दोनों अलग हो गए। फराह नाज़ ने तलाक के बाद सुमित सहगल से शादी कर ली और एक्टिंग की दुनिया से दूरी बना ली।


Click it and Unblock the Notifications












