बिना शादी ऐश्वर्या राय ने भरी थी अपनी मांग, जाने क्या है इसके पीछे का पूरा किस्सा

Aishwarya Rai,Farah Khan

फराह खान ने ऐश्वर्या राय बच्चन की साल 2001 की एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की। जो कि इंटरनेट पर जमकर वायरल होती हुई भी नजर आई। दरअसल इस तस्वीर में देखा जा सकता है किऐश्वर्या राय ने वेस्टर्न ड्रेस के साथ में सिंदूर लगाया हुआ है। लेकिन सवाल यह उठता है की शादी शुदा ना होने के बावजूद भी ऐश्वर्या राय ने सिंदूर क्यों लगाया। इतना ही नहीं ऐश्वर्या ने साल 2007 में अभिषेक बच्चन के साथ में शादी की थी। लेकिन ऐश्वर्या की यह तस्वीर साल 2001 की है।

आखिर क्यों बिना शादी ऐश्वर्या ने लगाया हुआ था सिंदूर

फराह खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से इस थ्रोबैक तस्वीर को शेयर किया और खुलासा किया कि ऐश्वर्या ने अपने माथे पर सिंदूर क्यों लगाया हुआ है। लेकिन जब फराह ने इस तस्वीर को शेयर किया और इसके कैप्शन में सब कुछ बताया तो यह बात हर किसी को क्लियर हो गई थी। फराह खान ने तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, #flashbackfriday। हाउस वार्मिंग 2001। मेरे घर की हाउस वार्मिंग पार्टी के दौरान ऐश्वर्या देवदास के शूट से आई। जहां पर ऐश्वर्या की मांग में सिंदूर नजर आ रहा था और करण जौहर को बिना डिज़ाइनर कपड़ों में देखा गया। फराह खान के इस कैप्शन से साफ हो चुका है कि ऐश्वर्या अपनी फिल्म देवदास की शूटिंग कर रही थी और वहां से सीधा फराह खान के घर पर पार्टी करने पहुंची थी।

फराह खान की हाउस वार्मिंग पार्टी में पहुंची थी कई हस्तियां

इस तस्वीर में रानी मुखर्जी और ऐश्वर्या राय को ब्लैक आउटफिट में देखा जा सकता है। तो वहीं दूसरी तरफ करण जौहर का स्टाइल भी काफी ज्यादा बेहतरीन नजर आ रहा था। मुंबई में फराह खान के खरीदे हुए पहले घर की हाउसवार्मिंग पार्टी में ली गई इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया। फैंस के साथ-साथ बी टाउन की कई सारे सेलिब्रिटी भी इस तस्वीर पर प्यार लुटाते हुए नजर आए। करण जौहर ने भी इस तस्वीर पर कमेंट किया, ओह माय गॉड।

देवदास फ़िल्म को दर्शकों का मिला भरपूर प्यार

कुछ मीडिया खबरों की माने तो साल 2001 में फराह खान की पार्टी में इन सितारों के अलावा शाहरुख खान, सलमान खान और साजिद नाडियाडवाला भी शामिल हुए थे। जानकारी के लिए आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय, शाहरुख खान और माधुरी दीक्षित की फिल्म देवदास को साल 2002 में रिलीज किया गया था। दर्शकों द्वारा इस फिल्म को काफी प्यार मिला। बाद में ऐश्वर्या ने साल 2007 में अभिषेक बच्चन के साथ में शादी रचा ली थी।

Read more about: aishwarya rai farah khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X