पापा के अंतिम संस्कार के लिए पड़ोसियों ने जुटाए पैसे... भाई पर लगे हसीनाओं की इज्जत लूटने के इल्जाम

फराह खान बॉलीवुड की बेस्ट कोरियोग्राफर मानी जाती हैं। इतना ही नहीं आपको बता दें कि उन्होंने बतौर निर्देशक भी कई सारी बेहतरीन फिल्में बॉलीवुड को दी हैं। लेकिन उनके लिए बॉलीवुड में इस मुकाम को हासिल करना आसान नहीं था। उन्होंने काफी ज्यादा मेहनत के बाद इस मुकाम को हासिल किया है। उन्होंने अपने जीवन में स्ट्रगल के दिनों में काफी मुश्किल समय देखा। फराह खान को एक वक्त पर पिता के अंतिम संस्कार के लिए पैसे जुटाने में ही पसीने छूट गए थे।
मनीष पॉल के पॉडकास्ट पर फराह खान का छलका दर्द
मनीष पॉल के पॉडकास्ट के दौरान फराह खान ने बताया था कि उनके पिता के पास में कोई काम नहीं था तो घर चलाने के लिए जिम्मेदारी उन्होंने अपने सिर पर ले ली थी। उसे समय वह सिर्फ 18 या फिर 19 साल की थी। फराह खान ने इस दौरान बताया कि "हम एक स्टोर रूम में रहा करते थे। लेकिन 5 साल के बाद में वह वापस ले लिया गया क्योंकि मेरे मामा ईरान से आ रहे थे तो उन्हें वापस देना था।"
पड़ोसियों से उधार लेकर किया पिता का अंतिम संस्कार
पॉडकास्ट के दौरान ही फराह खान ने आगे यह भी बताया कि "मेरी मम्मी पहली बार काम पर गई और उन्होंने मुंबई के सी रॉक होटल में हाउसकीपर की जॉब हासिल की। इसके बाद वह पेइंग गेस्ट बन गई। जब मेरे पिता का निधन हुआ तो उसे समय उनकी जेब में सिर्फ ₹30 पड़े थे। वह ताश खेला करते थे और उस दिन उनकी जेब में ₹30 थे। जिससे कि उनकी दारू आती थी। लेकिन जब उनकी मृत्यु हुई तो वही ₹30 थे जैसे कि हम अंतिम संस्कार में इस्तेमाल कर सकते थे। हमने कुछ पैसे पड़ोसियों से उधार लेकर इकट्ठे किए और उसके बाद उनका अंतिम संस्कार किया।"
डांस के दम पर बनाई अपनी खास पहचान
जानकारी के लिए आपको बता दें कि डांस के दम पर फराह खान ने अपनी किस्मत इंडस्ट्री के अंदर आजमाई और वह सफल भी हो गई। उन्होंने बतौर बैकग्राउंड डांसर फिल्मों में काम किया। वह एक वक्त पर गीता कपूर की टीम में हुआ करती थी और उन्होंने फराह खान को बतौर कोरियोग्राफर मौका दिया। इसके बाद में फराह खान ने कुछ-कुछ होता है और कभी खुशी कभी गम जैसी फिल्मों में बॉलीवुड सितारों को डांस सिखाया। इसके बाद फिल्म ओम शांति ओम से उन्होंने बताओ डायरेक्ट इंडस्ट्री में डेब्यू किया। बाद में फराह खान ने हैप्पी न्यू ईयर और तीस मार खान जैसी फिल्मों को भी बनाया।


Click it and Unblock the Notifications











