जब Farah Khan ने बॉलीवुड के सबसे कंजूस एक्टर का किया था खुलासा, 500 रुपए मांगने पर मिला था ऐसा जवाब

Farah Khan Called Chunky Pandey Kanjoos: कपिल शर्मा के शो पर ऐसे काफी सारे सितारे और डायरेक्टर आते हैं जो कई बार एक्टर्स की पोल भी खोल देते हैं। ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा के शो पर एक बार कोरियोग्राफर और डायरेक्टर फराह खान पहुंची थी। जहां पर उन्होंने इस बात का खुलासा किया कि आखिरकार बॉलीवुड का सबसे कंजूस एक्टर कौन है? यहां तक कि उन्होंने इस बात का नमूना भी सभी को दे दिया।
फराह खान के साथ में इस दौरान अनिल कपूर भी नज़र आए थे। इस दौरान कपिल शर्मा ने उनसे सवाल किया कि अनिल और फराह में से सबसे ज्यादा कंजूस कौन है? इस पर फराह खान ने जवाब दिया कि मैं और अनिल दोनों ही बहुत दरियादिल है। लेकिन मैं आपको बता सकती हूं कि यह बॉलीवुड में सबसे ज्यादा कंजूस कौन है?
फराह खान ने आगे बताते हुए कहा कि "इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा कंजूस एक ही इंसान है और वह चंकी पांडे है। मैं कसम खाकर कहती हूं और मेरा फोन लेकर आओ मैं उनको फोन करूंगी और ₹500 मांगूंगी।" इस दौरान फराह खान चंकी पांडे को कॉल करती है और फोन को लाउडस्पीकर पर रख देती है।
जब चंकी पांडे ने फराह खान का फोन उठाया तो फराह खान ने कहा कि सुनो, मुझे ₹500 चाहिए तो चंकी पांडे ने जवाब दिया कि एटीएम पर जो मेरे पास नहीं है। दोबारा से फराह खान ने जवाब दिया कि चंकी, कम से कम मुझे ₹50 तो दे दो। जिस पर चंकी पांडे कहते हैं कि हेलो? कौन? क्या चाहिए? दोनों की इस मजेदार बातचीत को सुनकर हर कोई वहां पर हंसी के ठहाके लगाने लगा।


Click it and Unblock the Notifications











