'मैं हूं ना' के दौरान इस दिग्गज एक्टर से परेशान हो गईं थीं फराह खान, सिर्फ 6 दिन में खत्म कर दिया शूट!

शाहरुख खान और जायद खान की फिल्म मैं हूं ना भला किसको याद नहीं है। इस फिल्म ने रिलीज होकर धमाका कर दिया था। लेकिन किया आप जानते हैं कि फिल्म में एक ऐसा एक्टर भी था जिसने निर्देशक फराह खान की नाक में दम कर दिया था।
वो उस एक्टर से इतना परेशान हो गईं थीं कि उनकी शूटिंग 10 दिन की जगह मात्र 6 दिन में खत्म कर दी थी। जी हां, हम बात कर रहे हैं अभिनेता नसीरुद्दीन शाह की जिनको फराह खान मूडी कहती हैं।
फराह खान ने कहा था कि नसीरुद्दीन शाह को वो इस फिल्म में एक विलेन के किरदार में कास्ट करना चाहती थीं। हालांकि उन्होने ऐसा करने से मना कर दिया था क्योंकि वो काफी मूडी है। इस फिल्म में वो शाहरुख खान के पिता के किरदार में नजर आए थे।
क्या बोलीं फराह
फराह खान इस दौरान एक यूट्यूब चैनल से बात कर रही थीं। उन्होने कहा था कि, ''विलेन के किरदार के लिए मैं नाना पाटेकर और कमल हासन के पास गई थी लेकिन सभी ने इसको करने से इंकार कर दिया था। फिर नसीर साहब के पास गई और कहा कहा कि, शाहरुख खान के पिता का किरदार तो कर ही लो। इसके बाद नसीर ने काफी परेशान किया। उनका शूट 10 दिन का था और इसको मैने 6 ही दिन में खत्म कर दिया। शूट खत्म होने के बाद वो काफी अच्छे हो गए थे। लव यू नसीर।''
फराह खान की फिल्में
फराह खान की इस फिल्म ने रिलीज होकर धमाका कर दिया था। मैं हूं ना के अलावा फराह खान तीस मार खान और हैप्पी न्यू ईयर जैसी फिल्में की हैँ। इन फिल्मों के द्वारा उन्होने बताया कि वो कितनी दमदार निर्देशिका भी हैँ। फराह खान को वैसे तो एक कोरियोग्राफर के तौर पर सभी जानते हैं लेकिन निर्देशन के क्षेत्र में उन्होने काफी दमदार काम किया है।


Click it and Unblock the Notifications











