Bday Spcl: आज तक नहीं दी एक भी Flop, अक्षय कुमार हिट तो शाहरुख ब्लॉकबस्टर, लेडी दबंग

एक सुपरस्टार जो एक्ट्रेस तो नहीं हैं लेकिन बॉलीवुड इंडस्ट्री में लगभग हर किसी की फेवरेट हैं.. खासकर शाहरुख खान से उनकी दोस्ती की चर्चाएं तो जबरदस्त हैं। वहीं वे अक्षय कुमार की भी कम फेवरेट नहीं हैं। बॉलीवुड की बिंदास लेडी के नाम से मशहूर इस सुपरस्टार ने कई शानदार फिल्में दी हैं और खास बात ये है कि उनकी फिल्में आज तक फ्लॉप नहीं हुईं हैं। हम बात कर रहे हैं निर्माता-निर्देशक फराह खान की.. जी हां! उन्होंने बतौर निर्देशक कुल 4 फिल्में की हैं उनमें से एक भी फ्लॉप नहीं हुई है।

[टाइगर श्रॉफ की बहन हुईं बोल्ड, शेयर की बेहद Hot तस्वीरें, देखें 10 Pics में दिलकश अंदाज]

फराह खान आज अपना 53वां जन्मदिन मना रही हैं। शाहरुख खान की फेवरेट और सबसे अच्छी दोस्त फराह बॉलीवुड की 'बिंदास लेड़ी' हैं। फराह और शाहरुख अपनी दोस्ती को कई बार पर्दे पर फ्लॉन्ट करते हुए दिख जाते हैं। जितनी फराह की दोस्ती फिल्मी है उतनी ही फिल्मी उनकी लव स्टोरी भी है। फराह खान ने खुद से 8 साल छोटे शिरीष कुंदर से शादी की है। दोनों की लवस्टोरी काफी फिल्मी है। एक फिल्म के सेट पर लड़ते-लड़ते दोनों को प्यार हो गया था। वहीं फिल्मी किस्सा फराह के पति और शाहरुख से भी जुड़ा है।

farah-khan-birthday-2019-know-interesting-facts-about-her-filmy-life

एक बार शाहरुख और फराह खान के पति के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद शाहरुख ने अपनी बेस्ट फ्रेंड के पति को पीट दिया था। ये किस्सा उन दिनों मीडिया में खूब चला था। आगे जानें शाहरुख ने फराह के पति को क्यों पीटा था और जानें फिर दोनों की दोस्ती को क्या हुआ-

100 से ज्यादा फिल्में

100 से ज्यादा फिल्में

फराह खान एक फिल्म प्रोड्यूसर होने से पहले एक बेहतरीन कोरियोग्राफर भी है अब तक वे 100 से ज़्यादा फिल्मों के लिए कोरियोग्राफी कर चुकी है।

कुछ ऐसी ही फैमिली

कुछ ऐसी ही फैमिली

उनकी मां मेनका है जो स्क्रीन राइटर हनी ईरानी की बहन है। उनके भाई का नाम साजिद खान है जो मशहूर कॉमेडियन, अभिनेता और फिल्म डायरेक्टर है। फराह ने अपनी पढ़ाई सेंट जोवियर्स कॉलेज मुंबई से की है।

ऐसी थी शुरूआत

ऐसी थी शुरूआत

फराह खान ने अपने करियर की शुरूआत फिल्म 'जो जीता वही सिकंदर' की कोरियोग्राफी से की थी। इस फिल्म को सरोज खान ने छोड़ दिया था और फराह खान ने उनकी जगह ली थी।

फिल्मी दोस्ती

फिल्मी दोस्ती

फिल्म 'कभी हां कभी ना' के सेट पर वे शाहरूख खान से मिली और तभी से दोनों अच्छे दोस्त बन गए।

फिल्मी लव स्टोरी

फिल्मी लव स्टोरी

फराह और शिरीष की लव स्टोरी किसी फिल्म से कम नहीं है। ये दोनों जब मिले थे तब इन्हें देखकर कोई नहीं बोल सकता था कि ये दोनों एक दूसरे के प्यार में पड़ जाएंगे।

झगड़ा करने वाले दोस्त

झगड़ा करने वाले दोस्त

फिल्म 'मै हूं ना' के सेट पर जब दोनों को झगड़ते हुए देखा तो लोगों को भी विश्वास नहीं था कि ये दोस्त भी बन जाए। लेकिन शिरीष कुंदर ने फराह खान को प्रपोज किया उस समय फराह 32 साल की थी और शिरीष 25 साल के।

शाहरूख ने शिरीष को पीटा

शाहरूख ने शिरीष को पीटा

फराह और शाहरूख की दोस्ती के बारे में तो आप जानते ही हैं, दोनों काफी अच्छे दोस्त है। लेकिन एक अवार्ड फंक्शन में शाहरूख ने फराह के पति शिरीष की पिटाई कर दी थी।

ये थी वजह

ये थी वजह

बताया जाता है कि शिरीष ने शाहरूख की फिल्म रा.वन और प्रियंका चोपड़ा को लेकर कमेंट किए थे जिसके कारण शाहरूख ने शिरीष की पिटाई कर दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X