कौन है शाहीर शेख की पत्नी रुचिका कपूर, डेढ़ साल की डेटिंग के बाद झटपट कोर्ट मैरिज ?
टीवी के सबसे लोकप्रिय स्टार और गर्ल फैंस के दिल पर राज करने वाले महाभारत और कुछ रंग प्यार के ऐस भी फेम एक्टर शाहीर शेख ने शादी कर ली है। जी हां, उन्होंने कुछ दिन पहले ये जानकारी दी थी कि वह अपनी गर्लफ्रेंड रुचिका कपूर के साथ जल्द अपने रिश्ते को शादी का नाम देंगे।
देरी ना करते हुए इस साल के खत्म होते ही शाहीर शेख ने रुचिका कपूर के साथ कोर्ट मैरिज कर ली। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जून 2021 में पारंपरिक तरीके से शाहीर और रुचिका की शादी होगी। आखिर रुचिका कपूर कौन है फैंस के बीच इस सवाल को जानने की इच्छा तेज हो गई है।

बताया जाता है कि शाहीर शेख और रुचिका की पहली मुलाकात जजमेंटल है क्या के सेट पर हुई थी। क्या रुचिका कपूर भी एक्ट्रेस हैं? क्या करती हैं वो महिला जिसने शाहीर शेख की जिंदगी पर राज करने का फैसला किया है..ये आज हम आपको बतायेंगे। यहां देखिए एक खास रिपोर्ट।


Click it and Unblock the Notifications











