पिघल रही है बर्फ की दीवार, स्पाई यूनिवर्स की फिल्म में साथ दीपिका-कैटरीना को देखना चाहते हैं फैंस

पिछला पूरा साल बॉलीवुड के लिए बेहद बुरा बीता था। रणबीर कपूर-आलिया भट्ट स्टारर फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के अलावा किसी भी हिंदी फिल्म ने कोई खास प्रदर्शन नहीं किया था। लेकिन इस साल की शुरुआत से ही बॉक्स ऑफिस पर 'पठान' का डंका बज रहा है। 'पठान' के बाद एक के बाद एक कई फिल्में लगातार रिलीज होने के लिए तैयार खड़ी हैं। लेकिन फैंस अभी 'पठान' की आंधी से बाहर नहीं निकल पाए हैं। यशराज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स की चौथी फिल्म 'पठान' में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी नजर आए थे। फैंस अब रुबिना (दीपिका पादुकोण) और जोया (कैटरीना कैफ) को साथ में देखने के लिए काफी उत्साहित हैं।
दीपिका-कैटरीना को साथ देखने की डिमांड :
स्पाई यूनिवर्स की फिल्म 'पठान' में टाइगर सलमान खान और पठान शाहरुख खान लंबे समय पर सिल्वर स्क्रिन पर साथ में नजर आए थे। बताया जा रहा है कि फिल्म 'टाइगर 3' में शाहरुख खान पठान के कैमियो रोल में नजर आने वाले हैं। 'पठान' की सफलता के बाद जब प्रेस कांफ्रेंस में स्क्रिप्ट राइटर श्रीधर राघवन मीडिया से मुखातिब हुए तो उनसे सवाल किया गया था कि क्या स्पाई यूनिवर्स की किसी फिल्म में रुबिना और जोया साथ में नजर आ सकती हैं? इसके जवाब में श्रीधर राघवन ने कहा था, "पूरी बात आदित्य चोपड़ा के दिमाग में बैठी हुई है। एक ही स्पाई यूनिवर्स में सारी घटनाएं घट रही हैं। आदित्य इन सब बातों को ध्यान में रख रहे हैं।" राघवन के इस कमेंट के बाद फैंस भी उम्मीद कर रहे हैं कि स्पाई यूनिवर्स की किसी फिल्म में दीपिका और कैटरीना भी साथ में नजर आ सकती हैं।
दीपिका-कैटरीना के बीच घट रही है दूरी :
'पठान' रिलीज होने से पहले ही सोशल मीडिया पर फिल्म पायरेसी को रोकने का अपील करते हुए शाहरुख खान ने पोस्ट किया था। कैटरीना कैफ ने भी इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर पायरेसी को रोकने की अपील की थी। इस पोस्ट के बाद से ही कयास लगाए जा रहे हैं कि स्पाई यूनिवर्स की दोनों स्पाई, दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ क्या एक साथ नजर आएंगी! इस पोस्ट में कैटरीना कैफ ने दीपिका पादुकोण को मेंशन किया था जिसे दीपिका ने बाद में अपनी स्टोरी में भी शेयर किया था। इस पोस्ट के बाद से लग रहा है कि बॉलीवुड की इन दोनों टॉप एक्ट्रेसेस के बीच पिछले लंबे समय से चली आ रही कोल्ड वॉर आखिरकार खत्म हो रही है। बता दें, रणबीर कपूर की दोनों एक्स के बीच उस समय से ही झगड़ा चल रहा है जब दोनों ने बारी-बारी से रणबीर कपूर को डेट किया था। पिछले लंबे समय बाद अब दोनों के बीच झगड़ा खत्म होता दिख रहा है।


Click it and Unblock the Notifications

